Bigg Boss 16: निमृत कौर के पिता ने प्रियंका चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने खरीदे हैं हेटर्स...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 06:49 PM IST

nimrit kaur father made serious allegations against priyanka chaudhary: बिग बॉस 16 का वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। टीवी सीरियल छोटी सरदारनी की लीड स्टार निमृत कौर आहलूवालिया के पिता ने एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। सलमान खान भी निमृत के पिता के दावे पर चौंक गए।

nimrit kaur father made serious allegations: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीवी रियलिटी शो का फिनाले अगले महीने होने वाला है। सलमान खान का शो अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ शो में इस हफ्ते कोई भी एविक्शन देखने को नहीं मिला है। हालांकि वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। क्योंकि मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के घरवालों को शो में बुलाया। इस दौरान टीवी सीरियल छोटी सरदारनी की लीड स्टार निमृत कौर आहलूवालिया के पिता ने एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर एक बड़ा आरोप लगा दिया।

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Celebrity Rankings

इस दौरान सलमान खान ने एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, टीना दत्ता, शालीन भनोट, निमृत कौर आहलूवालिया और सुंबुल तौकिर खान के घरवालों से दिल खोलकर बात की। सलमान ने घरवालों से उनके बच्चों के गेम से जुड़े कई सवाल भी पीछे। निमृत कौर के पिता ने अदाकारा प्रियंका चाहर चौधरी पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अदाकारा प्रियंका ने उनकी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर हेटर्स खरीदे हैं। जो कि निम्रत को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं।

End of Feed