Bigg Boss 16: घर में पहली वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री करेंगी श्रीजिता डे! इन एक्टर्स को भी किया गया है अप्रोच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 7, 2022, 06:00 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को कैद हुए 9 हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। अब घर में जल्द न्यू वाइल्ड कार्ड एंट्री श्रीजिता डे की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार आज श्रीजिता घर में एंट्री कर सकती हैं। उनके साथ कई और सेलेब्स भी बतौर वाइल्ड कार्ड आने वाले हैं।

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीआरपी की लिस्ट में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बना हुआ है। बिग बॉस 13 के बाद ये वाला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस के फैंस इस बार के सीजन को काफी पसंद कर रहे हैं। शो में अर्चना, शालीन, प्रियंका से लेकर साजिद खान तक शामिल है। घर में कैद हुए इन सेलेब्स को 9 हफ्ते से अधिक का समय बीत चुका है। पिछले हफ्ते भी शो से कोई बेघर नहीं हुआ था। इस हफ्ते उम्मीद है कि घर से बेघर एक सदस्य जरूर होगा। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए एमसी स्टैन, निम्रत कौर अहलूवालिया और टीना दत्ता नॉमिनेट हुए है। रिपोर्ट के अनुसार घर में सबसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट श्रीजिता डे (Sreejita De) की एंट्री हो सकती हैं। बिग बॉस तक ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

sreejita de

sreejita de (image: instagram)

बिग बॉस तक ने ट्वीट कर लिखा है, ब्रेकिंग श्रीजिता डे घर में बतौर पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करेगी। वो घर की पहली सदस्य थी जो घर से बेघर हुई थीं और अब वो घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी। श्रीजिता के जाने के बाद कई सदस्यों को लगा कि उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए। घर में उनकी टीना दत्ता और मान्या सिंह से हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। श्रीजिता डे के अलावा नमिश तनेजा,रोहन गंडोत्रा, विकास मनकताला और कुशाग्र दुआ एंट्री कर सकते हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से एमसी स्टैन आगे चल रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि सुंबुल या निम्रत को जाना चाहिए। यूजर्स का कहना है कि टीना शालीन के साथ चल रहे अपने एंगल की वजह से दिख तो रही है, लेकिन निम्रत तो अपने गेम में इन एक्टिव नजर आ रही हैं। अर्चना गौतम तक उन्हें गेम में वापस आने की सलाह दे चुकी हैं।

End of Feed