Bigg Boss 16: रात के अंधेरे में Naughty हुईं सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे, होठों पर किया Kiss.. तो दंग रह गए घरवाले

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 10:34 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सौदंर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और श्रीजिता डे (Sreejita De) ने कल रात कुछ ऐसा किया जिसको देख हर कोई दंग रह गया है। जब बिग बॉस के घर की लाइट्स ऑफ हुईं तो दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे को होठों पर किस करते नजर आए।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौदंर्या शर्मा और श्रीजिता डे ने रात के अंधेरे में किया Kiss।
  • दोनों को किस करता देख दंग रह गए अब्दू और शिव।
  • सौंदर्या और श्रीजिता की किस पर फैंस ने किया रिएक्ट।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सौदंर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और श्रीजिता डे (Sreejita De) अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दोनों ने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा किया है जिसको देख घरवालों के साथ ही फैंस भी दंग रह गए हैं। जब बिग बॉस के घर की लाइट्स ऑफ हुईं तो सौंदर्या और श्रीजिता एक दूसरे के करीब आ गए और होठों पर किस करते नजर आए। इस बीच वहां मौजूद अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे इस तरह दोनों कंटेस्टेंट को देखकर दंग रह गए। दरअसल लाइट्स ऑफ होने के बाद अब्दु, शिव, सौंदर्या और श्रीजिता किस करने के बारे में बात कर रहे थे, तब ही श्रीजिता और सौंदर्या एक दूसरे को किस करती नजर आती हैं।

Soundarya Sharma and Sreejita De

Soundarya Sharma and Sreejita De

श्रीजिता और सौंदर्या हुईं ट्रोल

श्रीजिता और सौंदर्या का एक दूसरे को किस करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सौदंर्या, शिव और अब्दु को किस करने के लिए कहती हैं जिसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। फिर श्रीजिता और सौंदर्या एक दूसरे को किस कर दिखाते हैं कि तुम दोनों को भी ऐसे ही किस करना है। जिसके बाद अब्दु, सौंदर्या को बोलते हैं, 'पागल है क्या?' इस बीच श्रीजिता कहती हैं, 'हम दोनों 2 दिनों के बाद बात कर रहे हैं, हम ऐसे ही पैच-अप करते हैं।'

End of Feed