Bigg Boss 16: शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते पर उठे सवाल, सौंदर्या शर्मा बोलीं- 'यह सिर्फ फुटेज के लिए है'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 01:58 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में पहले सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के रिश्तों पर सवाल खड़े किए गए थे, अब शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिलेशन को भी कटघरे में लाया जा रहा है। दर्शकों के साथ ही बाकी घरवालों का भी यह मानना है कि दोनों सिर्फ कंटेंट के लिए ही एक साथ हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन और टीना के रिश्तों पर सवाल उठ रहे हैं।
  • सौंदर्या ने दोनों के रिश्ते को फेक बताया है।
  • घरवालों का मानना है कि दोनों सिर्फ फुटेज के भूखे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ रिश्ते भी अपनी गेम को ध्यान में रखकर ही बनाते हैं, इसलिए खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के लिए भी यह विश्वास करना कि किसका रिश्ता सच्चा है और किसका झूठा, यह काफी मुश्किल हैं। अब घरवालों के साथ ही बिग बॉस के फैंस भी शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। घर वालों का मानना है कि दोनों सिर्फ कंटेट के लिए ही एक साथ है, दोनों एक दूसरे के साथ प्यार का भी सिर्फ नाटक ही कर रहे हैं। इस पर सौंदर्या से लेकर अर्चना तक हर कोई अपनी राय रख रहा है।

Bigg Boss 16 Tina Dutta and Shalin Bhanot

Bigg Boss 16 Tina Dutta and Shalin Bhanot

‘यह रिश्ता सिर्फ फुटेज के लिए’

बिग बॉस के नए प्रोमो में सौंदर्या व अर्चना मिलकर शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। सौंदर्या कहती हैं, यह दोनों सिर्फ कंटेंट के लिए एक साथ हैं, साथ रहना का केवल नाटक कर रहे हैं।’ वहीं दूसरी ओर अर्चना कहती हैं, बहन अगर ये दोनों घर के बाद दोस्त भी रहते हैं ना तो मेरा नाम बदल देना।’ सिर्फ इतना ही नहीं खुद टीना के ग्रुप वाले लोग भी उनके रिश्तों का फेक करार दे रहे हैं।

End of Feed