Munmun Dutta Accident: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक कैरेक्टर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दर्शक जेठालाल संग बबीता भाभी की शानदार केमिस्ट्री काफी पसंद करते हैं। सीरियल में बबिता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता के फैन्स के लिए अब एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक मुनमुन का एक्सीडेंट हो गया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता वेकेशन पर गई हुई थीं। लगभग एक सप्ताह पहले एक्ट्रेस मुनमुन ने अपनी यूरोप जर्नी शुरू की थी, लेकिन दुर्भाग्य से अभिनेत्री जर्मनी में एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इसी के साथ टीवी स्टार मुनमुन अब घर लौट रही हैं।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मुनमुन ने बताया, 'जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी वेकेशन शॉर्ट करनी है और घर वापस जाना है।'
मुनमुन दत्ता लगातार अपने फैन्स के साथ वेकेशन से तस्वीरें और फोटोज शेयर कर रही हैं। अब तक उनके इंस्टाग्राम पर काफी सारी नई तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं जो कि हॉलिडे लोकेशन से हैं। इसमें मुनमुन अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं और उनके फैन्स को ये काफी पसंद आई हैं।
मुनमुन दत्ता के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मुनमुन दत्ता अपने शो के एक एपिसोड के लिए मोटी फीस लेती हैं। आपको बता दें, मुनमुन सिर्फ टीवी शो ही नहीं बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। मुनमुन मुंबई एक्सप्रेस और हॉलीडे जैसी फिल्मों में नजर आई थीं हालांकि उन्हें बॉलीवुड से कुछ खास पहचान नहीं मिली।
