Bigg Boss 16 Highlights : आज बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शुक्रवार का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। पिछले हफ्ते डेंगू की वजह से सलमान खान (Salman Khan) ने शो को होस्ट नहीं किया था। आज के एपिसोड में सलमान का धांसू अंदाज देखने को मिला। घरवालों को सलमान ने दिखाया आइना। एक्टर ने अंकित से लेकर सुंबुल तक की क्लास लगाई। आइए बिना देर किए जानते हैं शो के हाइलाइट्स के बारे में।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत में एक तरफ जहां गोरी और अर्चना को फटकार लगाई। तो दूसरी तरफ अब्दू की तारीफ की। सलमान ने कहा कि अब्दू के चेहरे पर हर भाव दिखते हैं। इसके बाद भाईजान ने सुंबुल और अंकित की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने कहा, सुंबुल ने घर के बाहर कहा था कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। उन्होंने कहा सुंबुल हर चीज के लिए शालीन को ब्लेम करती हैं। आप तो अपने पेरेंट्स की बात तक नहीं सुनती हैं। सुंबुल को सलमान ने दिया रियलिटी चेक।
भाईजान ने अंकित को लगाई फटकार
भाईजान ने अंकित गुप्ता को भी आइना दिखाया। उन्होंने कहा आपकी घर में कोई पर्सनैलिटी नहीं दिख रही है। हमें ऐसा लगता है कि आप इस घर में रहना ही नहीं चाहते हैं। आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते हैं। सलमान ने कहा आप क्या चाहते हैं लोग आपको लूजर समझे। हम सब यहां काम करने आए हैं। सलमान खान ने घरवालों को नया टास्क दिया गया। इस टास्क में घरवालों अगर सहमती से किसी सवाल का जवाब ना में देंगे तो कंटेस्टेंट को खाना पड़ेगा थप्पड़। इस टास्क के लिए अर्चना, साजिद, गौतम को चुना गया।
घरवाले हुए गौतम के खिलाफ
सलमान ने गौतम को कहा कि आप इस घर के कैप्टन बन सकते हैं इसके बदले में आपको पूरे घर का राशन कुर्बान करना होगा। इसके जवाब में गौतम कहते हैं ठीक है। इसके बाद घरवालों का गौतम पर फूटा गुस्सा। अर्चना से लेकर अब्दू तक ने गौतम के खिलाफ खोला मोर्चा।
