Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और निमृत कौर के रिश्ते में आएगी दरार? श्रीजिता डे बनेंगी वजह!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 09:14 AM IST

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच नजदीकियां बीते काफी समय से साफ-साफ देखी जा सकती हैं। हालांकि जब से बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे ने दोबारा एंट्री ली है, तभी से शिव और श्रीजिता भी काफी करीब आ गए हैं। कई मौकों पर शिव उनसे फ्लर्ट करते भी नजर आए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीजिता के चलते शिव और निमृत के रिश्ते में आई दरार।
  • शिव और श्रीजिता की नजदीकियां बढ़ रही हैं।
  • कई बार शिव उनके साथ फ्लर्ट भी करते नजर आते हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में रिश्तों को बनना और टूटना लगा ही रहता है। इस घर में फैंस ने कई बेहद मजबूद दोस्तियों को भी दुश्मनी में बदलते हुए देखा है। इस सीजन में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) की दोस्ती भी फैंस को काफी पसंद आती है, कई मौकों पर ऐसा भी नजर आया है कि दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए हों। हालांकि ना तो अभी तक शिव ने और न हीं निमृत ने एक दूसरे के लिए फीलिंग्स की बात सामने रखी है। अब कहानी में एक ट्विस्ट आ सकता है। जब से बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे (Shreejita De) ने दोबारा एंट्री ली है, तभी से शिव और श्रीजिता भी काफी करीब आ गए हैं।

Shreejita De, Shiv Thakare and Nimrit Kaur

Shreejita De, Shiv Thakare and Nimrit Kaur

कई मौकों पर शिव उनसे फ्लर्ट करते भी नजर आए हैं। इस वजह से यह उम्मीद जताई जा रही हैं कि श्रीजिता और शिव की बढ़ती नजदीकियों से निमृत और शिव के रिश्ते में दरार आ सकती है।

End of Feed