Bigg Boss 16: 14 सालों के बाद Sheela Priya ने Sajid Khan की खोली पोल, बोलीं 'वो मेरे प्राइवेट पार्ट्स को...'

Sheela Priya on Sajid Khan: बिग बॉस 16 में नजर आ रहे साजिद खान को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अहाना कुमरा, मंदाना करीमी, इंडियन मॉडल पाउला, राचेल व्हाइट, सलोनी चोपड़ा और शर्लिन चोपड़ा के बाद अब साउथ की एक्ट्रेस शीला प्रिया ने भी साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sheela Priya on Sajid Khan: बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनकी एंट्री को लेकर खूब विवाद हुआ। कई लोगों ने उन्हें शो से बाहर करने की मांग की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीते कुछ सालों में साजिद खान पर Metoo के दौरान लगभग 9 महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बिग बॉस 16 में एंट्री लेने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी साजिद खान को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने फिल्म निर्माता पर कई आरोप लगाए थे। वहीं साजिद खान पर आरोप लगाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। हाल ही में साउथ मॉडल शीला प्रिय सेठ (Sheela Priya Seth) ने लगभग 14 सालों के बाद साजिद खान की पोल खोली है।

Sajid Khan and Sheel Priya

एक बार फिर एक एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता साजिद खान पर आरोप लगाया।साउथ एक्ट्रेस-मॉडल शीला प्रिया सेठ ने एक इंटरव्यू में साजिद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं पहली बार डायरेक्टर साजिद खान से साल 2008 में मिली थी। जब मैंने उनसे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में मुझे कास्ट करने के लिए कहा, तो मैं उनकी कुछ हरकतों से हैरान रह गई।'

End of Feed