Bigg Boss 16: शालीन भनोट के आगे-पीछे घूमते हैं 280 लोग! हवा बाजी में बोले-'मेरा नाम चलता..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 21, 2022, 01:49 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में हवा बाजी करने वाले कंटेस्टेंट की कमी नहीं है, ज्यादातर घरवाले अपने बारे में काफी बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं। इसी कड़ी में बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट भी विकास मानकतला से अपने रुतबे का रौब झाड़ते हुए कहते हैं कि उनके आगे-पीछे 280 लोग घूमा करते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में शालीन और स्टेन के बीच जमकर हुई लड़ाई।
  • शालीन भनोट ने खुदको बताया होमटाउन का बड़ा गुंडा।
  • विकास मानकलता से कहा- 'मेरे आगे पीछे 280 लोग घूमते थे'।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टेन (MC Stan) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है। ऐसा इस सीजन में दूसरी बार होता नजर आया है जब दोनों कंटेस्टेंट के बीच बहसबाजी, हाथापाई तक बदलते-बदलते रह गई हो। एमसी स्टेन और शालीन भनोट एक दूसरे को गाली-गलौज करते भी नजर आए। इसके साथ ही एमसी स्टेन ने शालीन को किडनैप करने की भी धमकी दे दी। जिसके बाद शालीन भनोट भी आग बबूला हो गए और स्टेन को बुरा भला कहने लग गए। यह पूरी लड़ाई एक बार फिर टीना दत्ता की वजह से ही हुई है। दरअसल एमसी स्टेन ने नॉमिनेशन टास्क में टीना दत्ता को नॉमिनेट कर दिया और उनको पलटू भी करार दे दिया। जिसके बाद टीना के सपोर्ट में शालीन सामने आते हैं और एमसी स्टेन के साथ बहस करने लगते हैं।

MC Stan and Shalin Bhanot

MC Stan and Shalin Bhanot

'मेरे आगे-पीछे 280 लोग घूमते हैं'

एमसी स्टेन के साथ बहस के बाद शालीन भनोट, विकास के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। शालीन ने विकास को बताया, 'ये मुझे जानता नहीं है, एक्टिंग से पहले मेरे होमटाउन में मेरा नाम चलता था। 280 लोग हमेशा मेरे साथ रहते थे और इसी वजह से मेरे पिता ने मुझे होमटाउन छोड़ने पर मजबूर कर दिया। ये अपने आप को बड़ा गुंडा समझता है लेकिन इसे अभी मेरे बारे में नहीं पता है।' शालीन भनोट को धमकी देते हुए एमसी स्टेन ने कहा, 'तूझे मुंबई में रहना है या नहीं, ज्यादा घूर मत मुझे। तेरे घर से उठवा लूंगा मैं तुझे।'

End of Feed