Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने पैर छूकर लिया टीना दत्ता की मां का आशीर्वाद, एक्टर की मां को लगी मिर्ची

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 08:34 AM IST

Bigg Boss 16: शालीन भनोट की मां और टीना दत्ता की मां एक दूसरे को एक आंख भी नहीं भा रही थीं। इस बीच शालीन भनोट ने जब टीना की मां के पैर छुए तो एक्टर की मां नाराज हो गईं और उन्हें गेम खेलते समय दिल का इस्तेमाल न करने की नसीहत दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट ने छुए टीना दत्ता की मां के पैर।
  • शालीन भनोट की मां अपने बेटे से हुईं नाराज।
  • एक्टर की मां ने बिना फीलिंग्स के गेम खेलने की नसीहत दी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फैमिली वीक (Bigg Boss 16 Family Week) से मनोरंजन का डोट बिलकुल हाई हो गया है। इस बीच बिग बॉस के बीते एपिसोड में शालीन भनोट की मां और टीना दत्ता की मां के बीच कुछ अनबन होती नजर आई। शालीन भनोट अपनी मां के साथ गेम के मसले पर बात कर रहे थे, तब ही वहां से टीना दत्ता की मां गुजरती हैं। जिनको देखकर शालीन भनोट माफी मांगते हुए कहते हैं, मैं अपनी मां से ही बात कर रहा हूं आपसे मिलने का तो वक्त ही नहीं मिला। जिसके साथ ही वह टीना दत्ता की मां के पैर भी छूने लगते हैं। टीना दत्ता की मां उन्हें पैर छूने से मना करते हुए कहती हैं कि अपनी मां के सामने किसी और के पैर नहीं छूने चाहिए। इसके बाद शालीन की मां भी उनसे गुस्सा हो जाती है।

Shalin Bhanot and Tina Dutta Mother

Shalin Bhanot and Tina Dutta Mother

शालीन भनोट की मां को लगी मिर्ची

टीना दत्ता की मां, शालीन भनोट को काफी कुछ भला बुरा कहती है, वह टीना दत्ता को नीचे गिराने तक का आरोप लगती हैं। टीना दत्ता की मां कहती है, ‘कभी किसी को इतना नीचे नहीं गिराना चाहिए कि बाद में गुद को ही तकलीफ होने लगे।’ जिस पर शालीन भनोट कहते हैं अब जैसा भी बाहर दिख रहा है वो तो बाहर जाकर ही हमें पता चलेगा। शालीन भनोट, टीना की मां के पैर छूते हैं, जिससे उनकी मां काफी नाराज हो जाती हैं। शालीन भनोट की मां कहती हैं, ‘इसकी क्या जरूरत थी, क्या हम दिल और फीलिंग्स के बिना इस गेम को खेल सकते हैं प्लीज।’ जिसके साथ ही शालीन भनोट कहते हैं, ‘अरे मम्मी कोई बात नहीं मैने थोड़ी इज्जत दे दी है बस।’

End of Feed