Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बिग बॉस के घर में की तोड़-फोड़, कहा- 'अभी गेट खोलो वरना..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2022, 01:19 PM IST

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का रौद्र रूप दर्शकों को नजर आ रहा है। शालीन गुस्से में बिग बॉस के घर की चीजें तोड़ते नजर आ रहे हैं और बिग बॉस से मुख्य दरवाजा खोलने की मांग भी करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट ने बिग बॉस के घर में की तोड़-फोड़।
  • बिग बॉस से मुख्य दरवाजा खोलने की मांग की।
  • बिग बॉस का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का गुस्सा काफी बुरा है। बिग बॉस के घर में खुद शालीन भनोट इस बात को मान चुके हैं। अब बिग बॉस के 28 दिसंबर 2022 के एपिसोड से पहले एक प्रोमो (Bigg Boss New Promo) जारी किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में शालीन भनोट बाकी कंटेस्टेंट पर आग बबूला होते नजर आ रहे हैं। उनके सब्र का बांध टूट जाता है और वह घर की चीजों को पटकने लगते हैं और तोड़-फोड़ मचा देते हैं। इस बीच वह बिग बॉस से मुख्य दरवाजा खोलने की मांग करते हैं। शालीन भनोट उन्हें जल्द जल्द कन्फेशन रूम में बुलाने की भी बात कहते हैं।

Shalin Bhanot in Bigg Boss

Shalin Bhanot in Bigg Boss

शालीन भनोट ने की तोड़-फोड़

बिग बॉस के प्रोमो में शालीन भनोट की यह अवतार देख फैंस को थोड़ी हैरानी जरूर हो रही है। इस प्रोमो में शालीन भनोट अचानक खड़े होते हैं और घर में तोड़-फोड़ करने लगते हैं। इस बीच शालीन कहते हैं, ‘बिग बॉस मुझे कन्फेशन रूम में बुलाओ आपसे बात करनी हैं, मैं यहां बेइज्जती कराने आया हूं। अब इससे ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। ये दरवाजा जल्दी खोलो मुझे बाहर जाना है।’ इस बीच साजिद खान और टीना दत्ता उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।

End of Feed