Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सौंदर्या शर्मा के लिए किया प्यार का इजहार! कहा- 'वो तो गौतम..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 28, 2022, 08:24 AM IST

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन ने इस बात को माना है कि अगर गौतम विज नहीं होते तो सौंदर्या और उनके बीच कुछ हो सकता था। सौंदर्या का बिग बॉस में गेम प्लान अभी भी लव एंगल पर ही टिका हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन ने सौंदर्या को लेकर बड़ी बात कही है।
  • गौतम नहीं होते तो शालीन, सौंदर्या पर ट्राई करते।
  • शालीन और सौंदर्या की नजदीकियां बढ़ रही हैं।

Bigg Boss 16; Shalin Bhanot and Soundarya Sharma: बिग बॉस 16 के घर में लव एंगल फुटेज में आने का अब एक घिसा-पिटा तरीका हो गया है, हालांकि हर सीजन में हमें कई लव स्टोरीज देखने को मिलती है। बिग बॉस 16 के घर में एक तरह जहां सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के बीच प्यार देखने को मिला वहीं प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच भी फीलिंग्स नजर आती हैं। इस बीच गौतम के घर से बेघर होने के बाद से ही शालीन भनोट, सौंदर्या के नजदीक आने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सौंदर्या भी उन्हें पूरा-पूरा भाव दे रही हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में तो शालीन ने एक बड़ा खुलासा भी कर दिया है।

Bigg Boss 16: shalin bhanot and soundarya sharma

Bigg Boss 16: shalin bhanot and soundarya sharma

‘वो तो गौतम बीच में आ गया’

End of Feed