Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट टीना दत्ता और शालीन भनोट की लड़ाई ने अब पूरे घर को ही सिर पर उठा लिया है। दोनों कंटेस्टेंट जो एक साथ बाहों में बाहें डाल क्लोज डांस करते नजर आते थे। अब एक दूसरे की बुराई कर रहे हैं और भला बुरा बोल रहे हैं, ऐसे में अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता ने शालीन के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका चाहर चौधरी से बात करते हुए टीना ने बताया कि शालीन ने बिग बॉस सीजन 16 से पहले ही उन्हे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी और प्यार करने का ड्रामा करने का ऑफर दिया था, और यहां आकर मुझपर फेक होने का इल्जाम लगाया जा रहा है। टीना दत्ता ने यह भी खुलासा किया कि शालीन पहले से ही चाहते थे कि वह और टीना एक साथ मिलकर गेम खेलें।
Tina Dutta and Shalin Bhanot
बिग बॉस में आने से पहले बनाया प्लान
प्रियंका चौधरी से बात करते हुए टीना दत्ता ने कहा, 'ये इंसान कितना दोगला है जिसकी कोई हद नहीं है, जिस सौंदर्या और निमृत के बारे मे भला-बुरा कहता है अब उन्हीं के साथ बातें कर रहा है, सुंबुल को बहकाने में लग गया है और कहता है कि टीना की वजह से मैंने तुमसे लड़ाई कि, अरे ये 5 साल का बच्चा है जो हर बार मेरे बहकावे में आ जाता है, इसका खुद का कोई दिमाग नहीं है।' इसके साथ ही टीना आगे बोलती हैं, 'तुझे पता ही इस सीजन के शुरू होने से पहले ही
इसने मुझे कॉल किया था और बोल रहा था कि हम एक साथ खेलेंगे एक टीम में और अब कह रहा है कि मैने उसे यूज किया है।इसने मुझसे इतनी चीप चीज भी मांगी जो मैं बता नहीं सकती हूं।'
हमेशा के लिए अलग हुए टीना और शालीन
इस बीच बिग बॉस फैंस का मानना है कि अब शालीन भनोट और टीना दत्ता प्यार का नाटक नहीं करने वाले हैं क्योंकि उन्हें भी पता चल गया है कि ऑडियंस बेवकूफ नहीं हैं और उन्हे सब कुछ साफ-साफ नजर आता है। ऐसे में अब दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे की सच्चाई बाहर ला रहे हैं और भला-बुरा कह रहे हैं, जिससे दोनों लाइमलाइट में भी आ रहे हैं। तो टीना-शालीन चाहे एक दूसरे से प्यार करें या दुश्मनी दोनों का गेम के लिए एक दूसरे पर ही निर्भर नजर आते हैं।
