Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन ने फिर खोया आपा, भड़के यूजर्स बोले- इसलिए इसकी पत्नी दलजीत ने...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2023, 07:19 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार टास्क हो रहे हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया है। इस टास्क के बाद क्या टूट जाएगी प्रियंका और शालीन की दोस्ती?

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स घर का राशन तक भी दाव पर लगाने के लिए तैयार है। घर में नया टास्क हुआ जिसमें घर के सदस्यों को एक- दूसरे को नॉमिनेशन के बचाने के लिए राशन देना पड़ता। इस टास्क में अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर, श्रिजीता डे, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा और साजिद खान शामिल हुए। लेकिन टीना और शालीन ने एक- दूसरे को बचाने के लिए फैसला लिया और बदले में हफ्ते भर का राशन देने के लिए तैयार हो जाते है। प्रियंका टीना को समझाने की कोशिश करती हैं कि वो बहुत ही मतलबी है। इस वजह से शालीन भनोट (Shalin Bhanot) प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) पर काफी भड़क जाते हैं। शालीन अपना आपा खो देते हैं और टेबल पर पड़ी बोतल को फेंकने लगते हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो के रिलीज होने के बाद यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

bigg boss 16 (48)

bigg boss 16

कलर्स टीवी ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, नॉमिनेशन के कारण हो गई प्रियंका और शालीन के बीच बहुत बड़ी बहस। प्रोमो वीडियो में शालीन और प्रियंका नॉमिनेशन टास्क को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। अगर तीन डिब्बे होंगे और मेरा टीना के पास आएगा तो मैं उसका नहीं डालूंगा और वो मेरा बॉक्स नहीं डालेगी। वो कहते हैं क्या मुझे नॉमिनेशन से डर लगता है, बिल्कुल लगता है। प्रियंका कहती हैं शालीन एक कंफ्यूजिंग पर्सनैलिटी है और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी चीजें बदल लेती है। शालीन इस दौरान भड़क जाते हैं और कहते हैं तुमको करो नॉमिनेट। इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं आप मेरे को करो नॉमिनेट।

End of Feed