Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी और साजिद खान संग फिल्म बनाएंगे सलमान खान! 'भाईजान' का ये है प्लान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 01:17 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान अब प्रियंका चौधरी और साजिद खान के साथ मिलकर एक फिल्म में काम करने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की फिल्म में काम कर सकती हैं प्रियंका चौधरी।
  • साजिद खान भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं।
  • आज के एपिसोड में सिमी ग्रेवाल, सलमान खान के साथ बात करेंगी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का यह सीजन टीआरपी और लोकप्रियता के हिसाब से काफी जबरदस्त चल रहा है। बिग बॉस फैंस शो के कंटेस्टेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) को कुछ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक समझा जा रहा है। प्रियंका चौधरी के फैंस के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) अपनी एक फिल्म के लिए साजिद खान (Sajid Khan) और प्रियंका चौधरी के साथ काम करने वाले हैं। इस बात की घोषणा खुद सलमान आज के एपिसोड में कर सकती हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड में सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का इंटरव्यू लेने वाली हैं, जिसमें सलमान खान इस बात की घोषणा कर सकते हैं।

Salman Khan and Priyanka Chaudhary

Salman Khan and Priyanka Chaudhary

साजिद खान और सलमान की फिल्म में प्रियंका चौधरी

बिग बॉस तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और सिमी ग्रेवाल का यह इंटरव्यू काफी मजेदार होने वाला है, जिसमें भाई जान से कई मजेदार सवाल भी पूछे जाएंगे। इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान इस बात का खुलासा करने वाले हैं कि वह भविष्य में प्रियंका चाहर चौधरी और साजिद खान के साथ प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। सलमान खान के साथ काम करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए काफी बड़ी बात है और प्रियंका के लिए यह एक टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। सलमान खान पहले भी कह चुके हैं कि प्रियंका चौधरी एक अच्छी हीरोइन बन सकती है बस उसे गाइडेंस की जरूरत है। इस फिल्म के लिए साजिद खान के साथ भी सलमान खान काम करते दिखेंगे।

End of Feed