Bigg Boss 16: शालीन-टीना के इंटीमेट डांस पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- कोई नहीं मिला चिपकने के लिए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 6, 2023, 11:21 AM IST

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार एपिसोड का धमाकेदार आगाज हो गया है। सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड पर उन कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं जो गलत होते हैं। सलमान ने शालीन और टीना के इंटीमेट डांस पर रिएक्ट करते हुए पूछे कुछ सवाल। सलमान ने कहा- टीना तुम किसे बेवकूफ बना रही हो।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते हैं। इस एपिसोड का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। इस हफ्ते शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के इंटीमेट डांस ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। न्यू ईयर की पार्टी में दोनों ने एक- दूसरे के साथ इंटीमेट डांस किया था। इस डांस के बाद पूरे घर में दोनों के रिश्ते को लेकर घरवाले बात करते हुए नजर आए थे। बिग बॉस के पूछने पर सभी ने दोनों के रिश्ते को फेक बताया था। घरवालों का कहना था कि शो में रहने के लिए दोनों नाटक कर रहे हैं। अब इस बात पर सलमान खान ने टीना दत्ता की क्लास लगाई है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है।

bigg boss 16 (50)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

वीडियो में सलमान खान पूछते हैं किसके साथ गेम खेल रही हूं टीना। अर्चना कहती हैं शालीन के साथ प्यार का गेम। इसके जवाब में टीना कहती हैं सर हम प्यार में नहीं पड़ सकते हैं। सलमान कहते हैं झगड़ा हो गया, म्यूजिक चल रहा है और फिर ये चल रहा है। बाकी पूरे घर में तुम्हें कोई नहीं मिला डांस करने के लायक या यूं कहूं कि चिपकने के लायक। शालीन कहते हैं सर आप उसके साथ शख्त मत होइए। सलमान कहते हैं क्या, नहीं बोलोना... फिर शालीन सॉरी सर कहने लगते हैं।

End of Feed