Bigg Boss 16: बिग बॉस के हर सीजन में लड़ाई-झगड़ा और बहसबाजी आम बात है। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लेटेस्ट एपिसोड में साजिद खान (Sajid Khan) और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) के बीच भी तगड़ी लड़ाई देखने को मिली है। प्रियंका ने जब साजिद खान के सुंबुल तौकीर खान को बचाने के फैसले को गलत बताया तो साजिद भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। इस बीच साजिद खान बिग बॉस के बाकी घरवालों को धौंस जमाते हुए भी नजर आए हैं। साजिद ने प्रियंका को बुरा भला तो बोला ही इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर वह चाहें तो दो मिनट में गेम पलट सकते हैं और इस शो से बाहर पटक सकते हैं। जिसके बाद फैंस को भी साजिद का यह व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है और उनपर अपनी पॉवर का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया जा रहा है।
Sajid Khan and Priyanka Chaudhary
'मैं अभी बाहर निकाल सकता हूं'
प्रियंका चौधरी से हुई बहस के बाद साजिद खान काफी आग बबूला नजर आए। उन्होंने अपनी बात रखते हुए पहले शांति से कहा, 'जब गौतम ने बजर दबाया तो वह सही, शालीन ने दबाया तो भी सही लेकिन अगर मैने सुंबुल के लिए बजर दबाया तो मुझे इन लोगों ने विलेन बना दिया'। जिसपर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने कहा, 'बाकी कंटेस्टेंट जिन्होंने बजर दबाया उनका कुछ ना कुछ कनेक्शन था, आपका सुंबुल के लिए बजर दबाना गलत फैसला था। 'इसके बाद साजिद खान चिड़ गए और कहने लगे, 'मुझे गेम पलटने पर मजबूर मत करो, मैं अगर चाहूं तो तुम्हें इसी वक्त शो से बाहर कर सकता हूं'।
इस बीच फैंस का मानना है कि इस तरह साजिद खान का घरवालों को धमकी देना बिलकुल सही नहीं है। घर के बाहर आप कितने भी बड़े प्रोड्यूसर हो सकते हो लेकिन यहा सभी कंटेस्टेंट एक समान है। लोगों का मानना है कि साजिद खान अपनी झूठी शान से कंटेस्टेंट को डराना चाहते हैं।
