Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) जारी किया गया है। बीते हफ्ते निमृत कौर आहलूवालिया ने कप्तानी के साथ ही टिकट टू फिनाले भी अपने नाम कर लिया है। हालांकि बिग बॉस अब कंटेस्टेंट को निमृत का यह टिकट टू फिनाले छीनने का एक और मौका दे रहे हैं। बिग बॉस 16 के प्रोमो में निमृत कौर आहलूवालिया के टिकट टू फिनाले पर प्रियंका चौधरी के नाम का साया मंडरा रहा है। प्रियंका अब किसी भी हालत में निमृत से टिकट टू फिनाले छीनना चाहती हैं, जिस वजह से उन्होंने पूरी मंडली से दुश्मनी मोल ले ली है। बिग बॉस के नए प्रोमो में शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर खान और एमसी स्टैन, प्रियंका चौधरी के साथ लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चौधरी अकेली मंडली पर भारी पड़ती दिख रही हैं। इस बीच इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस, प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Bigg Boss 16 New Promo
'इतनी आसानी से टिकट टू फिनाले नहीं जीतने दूंगी'
जारी प्रोमो में सभी घरवाले लिविंग एरिया में नजर आ रहे हैं। इस बीच बिग बॉस कहते हैं, 'अगर आप निमृत को टिकट टू फिनाले और कप्तानी की दावेदारी से हटाना चाहते हैं तो आपको 10 रिंग निकालने होंगे। हालांकि सभी कंटेस्टेंट को आपसी बातचीत के बाद ही इस फैसले पर आना है।' इसके बाद प्रियंका चौधरी और टीना दत्ता, निमृत की कप्तानी के खिलाफ कुछ मुद्दे रखना शुरू करती हैं।
प्रियंका कहती हैं, 'बिग बॉस के इस आखिरी फेज में, मैं किसी को इतनी आसानी से टिकट टू फिनाले नहीं लेने दे सकती हूं।' जिसपर मंडली के सदस्य भड़क जाते हैं और प्रियंका के खिलाफ जुबानी हमना बोल देते हैं। इस बीच सुंबुल तो प्रियंका का हाथ भी पकड़ती नजर आती हैं। वही शिव और प्रियंका के बीच भी जमकर गरमा-गरमी देखने को मिलती है।
फैंस ने जमकर की प्रियंका की तारीफ
इस बीच बिग बॉस के इस नए प्रोमो को देखने के बाद बिग बॉस फैंस प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि प्रियंका के अलावा बिग बॉस के घर में ऐसा कोई कंटेस्टेंट मौजूद नहीं है जो अकेले दम पर चार-चार लोगों की बोलती बंद कर दे। इस बीच
