Bigg Boss 16: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लगाई क्लास। शो के होस्ट सलमान ने दोनों को समझाया कि झगड़े में कुछ भी बोलने से पहले आपको सोचना चाहिए। इस दौरान दोनों सलमान को सॉरी- सॉरी बोलते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते अंकित गुप्ता घर से बाहर हो सकते हैं। अंकित के एलिमिनेशन की खबर से फैंस काफी नाराज थे। कल पूरे दिन नो अंकित नो बिग बॉस ट्रेंड करता रहा। अब कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में अंकित प्रियंका को समझाते हुए नजर आते हैं। प्रियंका बुरी तरह रोते हुए हुए नजर आ रही हैं।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
वीडियो में प्रियंका अंकित के कंधे पर सिर रखकर फूट फूटकर रोते हुए दिखाई देती हैं। प्रियंका को देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। कलर्स टीवी ने प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन लिखा, अंकित दे रहा है अपनी दोस्त प्रियंका को सहारा, आखिर क्यों है प्रियंका शैटर्ड।
आपको बताते चले कि इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में अंकित गुप्ता एलिमिनेट हो जाएंगे। दरअसल घरवालों को योगदान के हिसाब से नॉमिनेटेड सदस्य में किसी को वोट आउट करना था। घर के सभी सदस्य अंकित गुप्ता का नाम लेते हैं। ये बात सुनकर प्रियंका काफी परेशान हो जाती हैं। हालांकि अंकित इस घर से बेघर होते है या नहीं इसके लिए वीकेंड का वार इंतजार करना होगा। अंकित घर में बेहद शांत रहते हैं और यही शो में उनकी यूएसपी है। अंकित और प्रियंका की दोस्ती फैंस को बेहद पसंद है। अंकित और प्रियंका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। दोनों को उड़ारियां शो से पहचान मिली थी।
