Bigg Boss 16: रोटी को लेकर प्रियंका और अर्चना के बीच हुआ युद्ध, क्या दोनों की दोस्ती में आ चुकी हैं दरार?

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2022, 05:18 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में एक बार फिर प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहस हुईं। दोनों के बीच रोटियों की कमी को लेकर महाभारत देखने को मिली। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में वीकेंड पर दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो में दिनोंदिन फाइट्स बढ़ती ही जा रही हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई कंटेस्टेंट ट्विटर पर ट्रेंड करता रहता है। दर्शकों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए शो को एक्सटेंशन मिल गया है।बिग बॉस ने घरवालों को इसके लिए पार्टी दी। वीकेंड का वार में अब्दू रोजिक के जाने के बाद सदस्य काफी इमोशनल हो गए थे। अब्दू के जाने से घरवालों को उनकी कमी खल रही थी।

bigg boss 16 (41)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

घर में अर्चना और प्रियंका की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों के बीच हर छोटी- छोटी बातों को लेकर लगातार बहस हो रही है। एक बार फिर दोनों के बीच रोटियों की कमी को लेकर महाभारत हुई। वीडियो में सौंदर्या कहती हैं अर्चना अपनी ड्यूटी नहीं करेंगी। प्रियंका कहती हैं कि ये सब पहले कहना चाहिए था। अब बोल रही है। प्रियंका अंकित से कहती हैं मैं रोटी बनाऊंगी जिसे खाना से मुझे बता दें। इसके बाद अर्चना कहती हैं तुम्हारी तरह आटा बचाकर नहीं रखती हूं। सबको ज्यादा - ज्यादा रोटी खिलाती हूं। अर्चना की इन बातों को सुनने के बाद प्रियंका कहती हैं तुम मेरा बता रही हो लेकिन जब खुद करती हो तो तब कुछ नहीं।

End of Feed