Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क में लगेगा 'फैमिली वीक' का तड़का, बिग बॉस ने खेला नया मास्टरस्ट्रोक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 9, 2023, 10:25 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में यह हफ्ता घरवालों के साथ ही फैंस के लिए भी काफी मजेदार रहने वाला है। इस हफ्ते कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस के घर में उनसे मिलने आने-वाले हैं। हालांकि इस बार का फैमिली वीक काफी मजेदार होने वाला है। नॉमिनेशन टास्क में भी घरवाले अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क होगा जबरदस्त।
  • कंटेस्टेंट के घरवालों के हाथ में होगी उनकी किस्मत।
  • आज प्रियंका, शिव और साजिद के घरवाले आने वाले हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस के इतिहास में शायद पहली बार इस तरह की नॉमिनेशन प्रक्रिया देखने को मिलने वाली हैं। बिग बॉस के घर में यह हफ्ता घरवालों के साथ ही फैंस के लिए भी काफी मजेदार रहने वाला है। इस हफ्ते कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस के घर में उनसे मिलने आने-वाले हैं। हालांकि यह फैमिली वीक बाकी सीजन के मुकाबले काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस फैंस को मनोरंजन का फुल डोज भी मिलने वाला है। इस नॉमिनेशन टास्क में शो में मौजूद कंटेस्टेंट के घरवाले एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में इस बात का खुलासा हो गया है।

Bigg Boss 16 Nomination Task

Bigg Boss 16 Nomination Task

आज के एपिसोड में शिव ठाकरे की मां, प्रियंका चौधरी का भाई और साजिद खान की बहम फराह खान बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। जिसके साथ ही इनको बिग बॉस द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी भी दी जाएगी। वो भी घरवालों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करने की जिम्मेदारी। आज का एपिसोड कई मायनों में धमाकेदार होने वाला है।

End of Feed