Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी ने बर्बाद किया अंकिता गुप्ता का बर्थडे तो खौला कश्मीरा-विशाल का खून, देखें ट्वीट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 01:53 PM IST

Bigg Boss 16 Latest Update, Priyanka Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के घर में कल अंकित गुप्ता के जन्मदिन पर प्रियंका उनसे लड़ बैठी और उनका पूरा जन्मदिन बर्बाद कर दिया, जिसको लेकर कई सितारे ट्विटर पर अपनी राय रख रहे हैं और प्रियंका पर बेवजह लड़ने का आरोप लगा रहे है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के घर में फिर हुई प्रियंका और अंकित की लड़ाई।
  • प्रियंका ने अंकित के जन्मदिन पर लड़ाई कर बर्थडे बर्बाद किया।
  • कश्मीरा शाह और विशाल कोटियन अंकित का समर्थन कर रहे हैं।

Bigg Boss 16, Priyanka Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में रोमांस, लड़ाई झगड़ा और खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में दुश्मनी, दोस्ती और प्यार तीनों चीजें मौजूद हैं। प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। बिग बॉस के घर में कल के एपिसोड में अंकित गुप्ता अपना जन्मदिन मना रहे थे। ऐसे मौके पर अंकित को स्पेशल फील करवाने की बजाए, प्रियंका चौधरी ने उनका बर्थडे बर्बाद कर दिया जिसपर अब कश्मीरा शाह (kashmera Shah) से लेकर बाकी बिग बॉस के फैंस ट्विटर पर अपनी राय रख रहे हैं।

Bigg Boss 16 Ankit and Priyanka

Bigg Boss 16 Ankit and Priyanka

अंकित के सपोर्ट में आए कश्मीरा और विशाल

End of Feed