Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज कप्तानी के लिए कंटेस्टेंट आमने सामने होने वाले हैं। एक तरफ सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) कप्तान बनने के लिए हर कोशिश करती नजर आएगी। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चौधरी भी कप्तानी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी। आज का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। काफी समय बाद दर्शकों को एक अच्छा टास्क देखने को मिलने वाला है। जिसमें रंग होगा और कंटेस्टेंट के बीच जीत का उमंग भी। बिग बॉस के नए प्रोमो में कप्तानी की लड़ाई में घर एक बार फिर दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है, लेकिन इस बार टीम अलग-अलग हैं।
Bigg Boss 16 Captaincy Task
प्रियंका और अंकित एक साथ नहीं लड़ रहे हैं और हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका, शालीन के साथ कप्तानी टास्क के लिए हाथ मिलाती नजर आने वाली हैं।
प्रियंका ने अंकित को दी खुली चुनौती
बिग बॉस के नए प्रोमो में कप्तानी के टास्क के लिए प्रियंका चौधरी और सुंबुल तौकीर खान आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इस बीच कुछ सफेद रंग की टी-शर्ट लटकी हुई नजर आ रही हैं। जिनपर लाल रंग लगाया जा रहा है। प्रोमो में प्रियंका चौधरी अपने दोस्त अंकित गुप्ता को चुनौती देती नजर आ रही हैं। प्रियंका कहती हैं, ‘आजा अंकित गुप्ता मैदान में’ वहीं दूसरी ओर वह शालीन के साथ कुछ डील करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद कप्तानी के लिए शालीन उनकी मदद करते नजर आने वाले हैं।
इस हफ्ते सत्ता में होगा परिवर्तन
बीते कुछ हफ्तों से साजिद खान और शिव ठाकरे के ग्रुप के लोग ही लगातार कप्तान बनते जा रहे हैं। पहले अब्दु रोजिक को कप्तान चुना गया, फिर साजिद खान को, उनके बाद शिव ठाकरे और इस हफ्ते निमृत कौर आहलूवालिया को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया। हालांकि अब सत्ता में परिवर्तन होते नजर आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इस बार प्रियंका चौधरी घर की नई कप्तान बन सकती हैं।
