Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में हर दिन दर्शक को कुछ न कुछ नया देखना को मिलता है। हर कंटेस्टेंट की अपनी फैन फॉलोइंग है और ये फैन पेज दूसरे कंटेस्टेंट्स को ट्रोल भी करते हैं। शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका और एमसी स्टैन को देखकर फैंस काफी नाराज हो गए थे। एमसी स्टैन के फैंस का कहना था कि प्रियंका जानबूझकर दोस्ती का नाटक कर रही हैं। वहीं, अब शालीन के फैंस ने प्रियंका को ट्रोल किया है।
priyanka and shalin (credit pic: instagram)
फैंस का कहना है कि टीना के जाते ही प्रियंका शालीन को कंफर्ट करने की कोशिश करती हैं। उनका कहना था कि प्रियंका जानती हैं कि कैमरा उन्हें कवर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पहले तो प्रियंका को कभी शालीन भनोट की चिंता नहीं हुई अब अचानक से ऐसा क्या हो गया?
शालीन संग नजदीकियां बढ़ाने पर प्रियंका हुईं ट्रोल
दोनों को साथ में देखकर यूजर्स का कहना है कि ये सब नाटक कैमरे के लिए है। एक यूजर ने लिखा, प्रियंका तो जिधर वजन उधर भजन। दूसरे यूजर ने लिखा, बेचारे अंकित भाई के लिए बुरा लग रहा है। प्रियंका ने इन दिनों अंकित गुप्ता से दूरी बनानी शुरू कर दी है। प्रियंका चौधरी शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट है। कई लोगों का कहना है कि वो इस सीजन की विनर बन सकती हैं।
I enjoyed priyanka and Shalin faking out their emotions for tina...must say best actors in #BB16 right now 😆#ShivThakare #BiggBoss16 undefined
— ANI (@ANI) Dec 10, 2022
Ankit is done with Shalin 😂😭🤌🏻 #AnkitGupta #BiggBoss16 #Priyankit t.co/SqukEv0p0o
— ANI (@ANI) Dec 10, 2022
घर से बेघर हुई थीं टीना दत्ता
घर में वीकेंड का वार पर टीना दत्ता के शॉकिंग एलिमिनेशन से घरवाले काफी हैरान रह गए। लेकन हम आपको बता दें कि इस हफ्ते भी कोई घर से बेघर नहीं हुआ है। बिग बॉस ने शालीन की दोस्ती का टेस्ट लिया, जिसमें वो फेल हो गए। टीना दत्ता को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में रखा था जहां, मिला उन्हें रियलिटी चेक।
