Bigg Boss 16: Shah Rukh Khan और Salman Khan के साथ फिल्म पर बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी, बताई पूरी सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 14, 2023, 08:23 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से भले ही चूक गई हों लेकिन उनका करियर अब आसमान छूने वाला है। प्रियंका ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर अपना बयान जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख-सलमान की फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका चौधरी।
  • प्रियंका चौधरी को ऑफर हुईं बॉलीवुड फिल्में।
  • एक्ट्रेस बिग बॉस ट्रॉफी जीतने से चूक गई हैं।

Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Chaudhary: बिग बॉस सीजन 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) को बिग बॉस की ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार समझा जा रहा था। हालांकि टॉप-3 में आकर बिग बॉस में उनका सफर समाप्त हो गया। जिसके साथ ही ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। हालांकि घर से निकलते ही एक्ट्रेस के लिए एक के बाद एक कई गुड न्यूज सामने आई हैं। प्रियंका चाहर चौधरी को बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में ऑफर की गई हैं। हालांकि यह खबर तो पहले ही सामने आ गई थी, अब खुद प्रियंका चौधरी ने सलमान-शाहरुख के साथ मूवी करने को लेकर रिएक्ट किया है और इस खबर की पूरी सच्चाई फैंस को बताई है।

Priyanka Chahar Chaudhary in Bollywood Films

Priyanka Chahar Chaudhary in Bollywood Films

सलमान-शाहरुख के साथ नजर आएंगी प्रियंका

हमारे सहयोगी ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर बयान जारी किया है। प्रियंका ने कहा, ‘मैं अभी-अभी घर से बाहर आई हूं। मेरी अभी इस बारे में किसी से बात ही नहीं हुई है। शाहरुख सर की फिल्म डंकी को लेकर अभी मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। रही बात सलमान सर के साथ फिल्म करने की तो हां उन्होंने मुझे सीजन खत्म होने के बाद मिलने के लिए कहा है। सलमान सर और शाहरुख सर दोनों ही मेरे लिए भगवान की तरह हैं।’

End of Feed