Bigg Boss 16: बिग बॉस के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं प्रियंका चौधरी, कहा- 'पता नहीं काम मिलेगा या नहीं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 4, 2022, 01:03 PM IST

Bigg Boss 16; Priyanka Chahar Chaudhary: बिग बॉस के घर में रहना बिलकुल भी आसान नहीं है, समय-समय पर कंटेस्टेंट रोते हुए भी नजर आते हैं। आज का एपिसोड भी कंटेस्टेंट के लिए बड़ा ही भावुक होने वाला है। जारी प्रोमो में अर्चना, प्रियंका और शिव फूट-फूट कर रोते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में भावुक होंगे कंटेस्टेंट।
  • प्रियंका चौधरी बिग बॉस के सामने फूट-फूट कर रोईं।
  • शिव और अर्चना भी इमोशनल होते नजर आएंगे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन कई मायनों में पिछले सीजन के मुकाबले अलग है। इस बार खुद बिग बॉस गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वह समय-समय पर कंटेस्टेंट के साथ बात-चीत करते नजर आते हैं। अब आज के एपिसोड में भी बिग बॉस कुछ ऐसा ही करते नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमों में साफ नजर आ रहा है कि सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में मौजूद हैं जहा बिग बॉस उन्हें यह कहते नजर आते हैं कि आज सभी कंटेस्टेंट मुझे अपने दिल की बात कर सकते हैं। घर से दूर वह किसी ना किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं। आज बिग बॉस कंटेस्टेंट को अपनी फीलिंग्स शेयर करने का मौका देंगे।

Bigg Boss 16 Priyanka Chaudhary

Bigg Boss 16 contestant Priyanka Chaudhary

प्रियंका को सताई करियर की चिंता

बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में प्रियंका कन्फेशन रूम में नजर आ रही हैं। प्रियंका बिग बॉस से कहती हैं, ‘मैं एक सीधी-साधी लड़की हूं, जिसकी बाहर एक जिंदगी है। मुझे भी अपना घर बसाना है शादी करनी है। अंकित के केस को लेकर मैं ज्यादा इमोशनल हो रही हूं, और इस पूरी चीजों में ना मैं गलत पड़ गई हूं। लोगों की नजर में मेरी बस यही इमेज रह जाएगी कि अरे यार ये बहुत चिक-चिक करती है। अब मुझे ये टेंशन हो गई है कि मुझे घर के बाहर काम मिलेगा भी के नहीं।’

End of Feed