Bigg Boss 16: निम्रत के पिता ने प्रियंका चौधरी को बताया Insecure, बोले- उसने ट्रोलर्स को खरीदा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2023, 03:22 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में ये हफ्ता फैमिली वीक होने वाला है। इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले आने वाले हैं। घर में आने से पहले ही परिवार वालों के बीच दिखा टशन। निम्रत के पिता ने प्रियंका चौधरी पर कई इलजाम लगाए।

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 छाया हुआ है। शो की शानदार टीआरपी को देखते हुए एक्सटेंशन मिल गया है। घर में इन दिनों एक तरफ जहां शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) की लव स्टोरी ने लोगों को ध्यान खींचा है तो दूसरी तरफ अर्चना गौतम से घरवाले काफी परेशान है। इस सारे ड्रामे के बीच कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों को काफी मिस कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में इस वीकेंड का वार घरवालों की एंट्री होने वाली है। वीकेंड पर घरवालों को देखकर नहीं थमेंगे कंटेस्टेंट्स के आंसू। घर में एंट्री से पहले ही सलमान खान ने पूछे कुछ सवाल। इस दौरान सभी घरवालों ने अपने हिसाब से जवाब दिया।

priyanka and nimrit (2)

priyanka and nimrit

सलमान खान ने सभी घरवालों से पूछा कि आपको कौन लगता है कि घर में सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। इस पर निम्रत के पिता कहते हैं मुझे लगता है प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary)। प्रियंका की वजह से मेरी बेटी को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं।

End of Feed