Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता से नजदीकियां बना रहीं निमृत कौर? प्रियंका चौधरी के दिल में लगी आग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 8, 2022, 10:11 AM IST

ankit gupta and priyanka chahar choudhary friendship breaks?: हाल ही में निम्रत कौर आहलूवालिया, प्रियंका चौधरी को धमकी देती नजर आई थीं। इस दौरान अंकित गुप्ता आराम से बैठकर तमाशा देख रहे थे। अंकित गुप्ता की ये हरकत प्रियंका चौधरी को बहुत चुभ गई।

bigg boss 16 Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के रिश्ते में दरार आने लगी है। इस बात का सबूत बिग बॉस 16 का लेटेस्ट प्रोमो है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि निम्रत कौर आहलूवालिया हैं। जो कि लगातार अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी के बीच आ रही हैं। बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते की परीक्षा हो रही है। हर बीतते दिन के साथ दोनों के बीच मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इन दिनों उनके बीच काफी अनबन और लड़ाई-झगड़े होते रहे हैं। नए एपिसोड में एक बार फिर से बड़ी लड़ाई हुई क्योंकि निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, शालिन भनोट, टीना दत्ता और अन्य ने अंकित को जन्मदिन का सरप्राइज दिया।

Bigg Boss 16 update

Bigg Boss 16 update

जी हां, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, शालिन भनोट, टीना दत्ता और अन्य कंटेस्टेंट्स ने अंकित को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज करने की योजना बनाई, जबकि प्रियंका बर्तन धो रही थीं। सभी अंकित को नींद से जगाते हैं और प्लेट को चॉकलेट से सजाते हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। अंकित भी निमृत सहित सभी को चॉकलेट खिलाते हैं। प्रियंका, जो निमृत से नाराज है और वो कहती हैं कि निमृत को अंकित को बधाई देने या उसे खुश करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सभी सब उनको बुरा महसूस कराना चाहते हैं। प्रियंका, सभी को फर्जी कहती हैं। वह अंकित के पास जाती है और उसके सामने फिर से शिकायत करती है कि निमृत और सभी उसे बुरा महसूस कराना चाहते थे और इसलिए वे इस जन्मदिन का सरप्राइज लेकर आए। बाद में, प्रियंका शिकायत करती है कि अंकित का निमृत के साथ संबंध बन रहा है और इसीलिए वो उसके लिए स्टैंड नहीं लेता है।

End of Feed