Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में हुई नई वाइल्ड कार्ड एंट्री, घरवालों की खुशी के लिए बिग बॉस ने लिया फैसला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 08:35 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अब एक नए सदस्य की एंट्री होने वाली हैं, जिसके साथ ही सभी घरवाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल बिग बॉस ने क्रिसमस हफ्ते की वजह से घर के सदस्यों की एक इच्छा पूरी करने की बात कही थी, जिसके बाद अब घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से पूरा घर अब अलग अंदाज में चलने वाला है और मनोरंजन का डोज हाई होता दिखेगा। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट से उनकी इच्छा पूछने वाले हैं, क्रिसमस हफ्ते को देखते हुए बिग बॉस भी कंटेस्टेंट के बीच खुशियां बाटना चाहते हैं। इस बीच घर में एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है और यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि एक पेट डॉग है। जिसका नाम माहिम (Maahim) है। बिग बॉस के घर में माहिम की एंट्री के बाद से ही सभी कंटेस्टेंट बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनके साथ समय बिताते और खेलते नजर आ रहे हैं। माहिम सेंट बर्नाड (saint bernard) ब्रीड का कुत्ता है। बिग बॉस के नए प्रोमो के जारी होते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Maahin saint Bernard in Bigg Boss 16

Maahin saint Bernard in Bigg Boss 16

बिग बॉस ने पूरी की कंटेस्टेंट की इच्छा

क्रिसमस के हफ्ते को देखते हुए बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया में बुलाएंगे और सभी से उनकी विश जानेंगे। जिसके बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट से पूछते हैं क्या आप अपनी फैमिली को याद कर रहे हैं? जिसपर कंटेस्टेंट बड़े उत्साह से हां का जवाब देते हैं। हालांकि बिग बॉस मना करते हुए कहते हैं कि यह फैमिली हफ्ता नहीं होने वाला है। जिसके बाद बिग बॉस उनसे पूछते हैं कि क्या आप लोग घर का खाना मिस कर रहे हैं? फिर बिग बॉस इसके लिए भी कंटेस्टेंट को मना कर देते हैं। हालांकि इसके बाद बिग बॉस पूछते हैं कि क्या आप अपने पेट्स को मिस कर रहे हैं। कंटेस्टेंट की यह इच्छा पूरी करने के लिए बिग बॉस घर में पेट डॉग माहिम की एंट्री की खबर घर के सदस्यों को देते हैं।

End of Feed