Bigg Boss 16: Priyanka Chaudhary-Soundarya Sharma बनीं 'मोहल्ले की चाची', टीना और निमृत की इस हद तक की चुगली

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 15, 2022, 07:21 AM IST

Bigg Boss 16 Latest Update: बिग बॉस-16 में सौंदर्या और प्रियंका को घर के कंटेस्टेंट्स के बारे में गपशप लड़ाते हुए देखा गया। इस दौरान सौंदर्या, निमृत को घर का सबसे गंदा व्यक्ति बताती हैं।

Soundarya Sharma and Priyanka Chaudhary Bigg Boss Chitchat: बिग बॉस 16 में काफी कुछ उथल-पुथल मची हुई है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बिग बॉस ने शालीन भनोट से कैप्टेंसी टास्क बैन भी हटा दिया है और वह टास्क में भी हिस्सा लेते दिखे। इन सबके बीच सौंदर्या शर्मा और प्रियंका चाहर चौधरी को घर में कंटेस्टेंट्स की हाइजीन के बारे में चर्चा करते हुए सुना गया। जबकि प्रियंका ने शेयर किया कि वह टीना दत्ता को अनहाइजीनिक पाती हैं। तो वहीं इसके जवाब में सौंदर्या कहती हैं, 'मैं आपको बताऊंगी कि सबसे ज्यादा गंदा कौन है। वह बहुत ही अनहाइजीनिक है।'

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16

सौंदर्या के निशाने पर आईं निमृत कौर अहलूवालिया

End of Feed