Bigg Boss 16 Latest Promo: एकता कपूर ने बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को दिया अपनी फिल्म में बड़ा ऑफर, चमकी किस्मत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 22, 2023, 05:14 PM IST

Bigg Boss 16 Latest Promo: कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है। वीडियो में एकता कपूर (Ekta Kapoor) सभी कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन ले रही हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को कुछ सीन्स रीक्रिएट करने के लिए कहा। एकता कपूर ने इस कंटेस्टेंट को दिया अपनी फिल्म में ऑफर।

Bigg Boss 16 Latest Promo: सलमान खान का शो बिग बॉस इन दिनों चर्चा में हैं। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। बिग बॉस के बाद कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक सकती हैं। इस लिस्ट में टीना दत्ता, निमृत कौर अहलवालिया और प्रियंका चौधरी का नाम शामिल है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया है। वीडियो में एकता कपूर घर के कंटेस्टेंट्स का अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन लेते हुए नजर आती है। बिग बॉस में अपनी अपकमिंग फिल्म एलएसडी 2 के प्रमोशन के लिए एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी ने एंट्री की थी। एकता कपूर ने सभी कंटेस्टेंट्स को कुछ सीन को रीक्रिएट करने के लिए कहा था। इस दौरान निमृत और शिव ने नागिन 1 का सीन रीक्रिएट किया जिसमें निमृत ने मौनी रॉय और शिव ठाकरे ने नेवले का किरदार निभाया था।

bigg boss 16 (69)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

दूसरी तरफ अर्चना और प्रियंका चौधरी ने एक डॉयलॉग को रिक्रिएट किया। हालांकि प्रोमो में इस बात का खुलासा नहीं होता है कि एकता ने किसे कौन सा रोल दिया है।

End of Feed