Bigg Boss 16: करण जौहर पर फूटा अर्चना गौतम के फैंस का गुस्सा, यूजर्स बोले- ये ड्रामा बंद करो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2023, 07:25 PM IST

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने अर्चना गौतम की जमकर क्लास लगाई। सोशल मीडिया पर करण जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स ने अर्चना की क्लास लगाने पर फिल्म मेकर को बुरा भला कहा। इतना ही लोगों ने करण को निमृत की साइड लेने के लिए खरी- खोटी सुनाई है।

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) सुर्खियों में है। गेम जैसे -जैसे फिनाले वीक में पहुंच रहा है. वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के लिए गेम मुश्किल होती जा रही हैं। इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के बीच टॉर्चर टास्क हुआ। टॉर्चर टास्क के दौरान घर को दो टीमों में बांटा गया था। टॉर्चर टास्क के दौरान अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने अपनी पूरी जान लगा दी थी। लेकिन उन्हें ये टास्क भारी पड़ गया। टास्क के दौरान अर्चना ने निमृत, शिव और एमसी स्टैन के आंखों में मिर्ची डाल दी थी। इसकी वजह से निमृत को आंखों में परेशानी होने लगी थी। बाद में बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द करवा दिया था। टास्क के दौरान अर्चना के ये रूप कई लोगों को पसंद नहीं आया था।

_karan and archana

karan and archana (credit pic: social media)

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अर्चना की क्लास लगाई थी। आज वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने टॉर्चर टास्क पर बात करते हुए अर्चना गौतम को जमकर फटकार लगाई। अर्चना ने करण से अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि मैंने ये सब जानबूझकर नहीं किया था। अर्चना गौतम को फटकार लगाने पर यूजर्स करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed