Bigg Boss 16: टीना दत्ता के डॉग पर कमेंट कर अर्चना गौतम की बढ़ीं मुश्किलें, घरवालों ने लगाई लताड़

Archana-Tina Fight in Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस समय एक टास्क चल रहा है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के स्टेटमेंट को पढ़ने के बाद उस इंसान का नाम लेना है, जिसमें वो कहा है। अर्चना गौतम ने टीना दत्ता के डॉग पर एक गलत कमेंट किया था। अर्चना के इस कमेंट को पढ़ने के बाद टीना सही अंदाजा लगाती हैं। हालांकि बाद में टीना और अर्चना के बीच जमकर बहस भी होती है।

Archana-Tina Fight in Bigg Boss 16: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस सीजन को टीआरपी लिस्ट भी जगह मिल रही है। इस शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। बीते एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच खूब लड़ाई होती हुई देखी है। बिग बॉस के घर में इस समय एक टास्क चल रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स द्वारा किए कमेंट का बाकी घरवालों को पता लगाना है कि वो किसने कहा है। इस टास्क के दौरान प्रियंका और अंकित के अलावा अर्चना गौतम और टीना दत्ता के बीच भी लड़ाई हुई।

Tina Datta and Archana Gautam

घर में चल रहे टास्क में टीना दत्ता और अर्चना गौतम के बीच काफी बहस होती हुई देखी गई। टास्क के दौरान टीना दत्ता को बिग बॉस द्वारा दी गई एक स्टेटमेंट पढ़ना था, जिसमें लिख था, 'तुम्हारे केके के भूखे थोड़ी ना है हम और उसके बाद तुम ऐसी बात बोल रही हो कि मेरा कुत्ता मर गया अरे यार क्या हो गया उम्र हो गई मरेगा ही ना। तुम्हारे बर्थडे वाले दिन थोड़ी ना मरा है हद हो गई यार...' इस स्टेटमेंट को पढ़ने के बाद टीना दत्ता गुस्से में आगबबूला हो जाती हैं। टीना दत्ता कहती हैं कि ये बात अर्चना गौतम ने बोली हैं। उनका अंदाजा सही होता है। इसके बाद टीना दत्ता अर्चना के मुंह पर कीचक से भरा मग फेंक देती हैं।

End of Feed