Bigg Boss 16: Gori Nagori ने MC Stan को बताया धोखेबाज दोस्त, बोलीं 'घर के बाहर भी उसे कभी भी...'

Gori Nagori on MC Stan: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' से गोरी नागोरी को बाहर कर दिया है। बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद गोरी नागोरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एमसी स्टेन ने उन्हें शो में रहते हुए देखा गया। गोरी ने यह भी कहा कि वो एमसी स्टेन के साथ दोस्ती बरकरार नहीं रखेंगी।

Gori Nagori on MC Stan: राजस्थानी डांसर और हरयाणा की 'शकीरा' गोरी नागोरी को सलमान खान ने सबसे कम वोट मिलने के बाद 'बिग बॉस 16' के घर से बाहर कर दिया है। 'बिग बॉस 16' के घर से बाहर आने के बाद गोरी नागोरी ने बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खुलासे किए हैं। हाल ही में ईटाइम्स टीवी को के बात करते हुए गोरी नागोरी ने घर में अपने एक्सपीरियंस, जर्नी और दोस्तों बनाने को लेकर बात की। गोरी नागोरी ने यह भी बताया कि वो काफी दिनों से शो छोड़ना चाहती थीं और वो अपने एविक्शन से दुखी नहीं हैं। गोरी नागोरी ने यह भी बताया कि उन्होंने घर में ज्यादा दोस्त नहीं बनाए लेकिन उन्हें एमसी स्टेन ने धोखा दिया है।

Mc Stan and Gori

पोर्टल से बात करते हुए गोरी नागोरी (Gori Nagori) ने कहा, 'जैसा इंसान है वो वैसी फितरत है। मैं एमसी स्टेन की रियल साइड देखने के बाद कुछ भी क्लियर नहीं करना चाहती हूं। मैंने देखा, जो उसने मेरे साथ किया और कहा। घर में मौजूद लोगों ने एमसी स्टेन को लेकर मुझे पहले ही चेतावनी दी थी, जिस तरह वो गेम खेल रहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं हमेशा उनके लिए खड़ा रहूंगा लेकिन उन्होंने कभी मेरा पक्ष नहीं लिया। इसके बाद मैंने चीजें खुद ही देखनी शुरू कीं। उन्होंने मेरे लिए कभी स्टैंड नहीं लिया।'

End of Feed