Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में विवाद, लड़ाई और झगड़ा तो आम बात है। इस हफ्ते भी शो में कई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे वीकेंड का वार नजदीक आ रहा है सभी के मन में यही सवाल है कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा। इस समय घर के कप्तान साजिद खान है। बिग बॉस ने साजिद को घर का राजा भी घोषित किया, जिसके बाद राजा ने अपने कुछ मनपसंद प्रजा यानी कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से बेघर की नॉमिनेशन से बचा लिया था। फिर एक टास्क के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौतम विज, सौंदर्य शर्मा, शालीन भनोट और टीना दत्ता नॉमिनेट हो गए हैं।
Bigg Boss 16 Eliminated contestant
पहले खबर सामने आ रही थी कि इस हफ्ते टीना दत्ता को घर से बेघर किया जा सकता है। हालांकि अब शो के मेकर्स इसमें एक नए ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।
टीना नहीं गौतम होंगे घर से बेघर
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार टीना और गौतम को ही इस हफ्ते दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं, हालांकि वोटों के मामले में टीना सबसे निचले पायदान पर हैं। बावजूद इसके शो के मेकर्स टीना को बचाना चाहते हैं। उतरन (Uttaran) स्टार टीना दत्ता को बिग बॉस के मेकर्स एक और चांस देना चाहते हैं। खबर यह सामने आई है कि इस हफ्ते गौतम विज को घर से बेघर कर दिया जाएगा। इसकी एक वजह तो खुद गौतम विज ही हैं। जब से करण जौहर ने उनके और सौंदर्य के रिश्ते को फेक बताया तभी से वह काफी कम ही नजर आ रहे हैं। वही दूसरी वजह मेकर्स की होशियारी बताई जा रही है।
टूट जाएगी सौंदर्य और गौतम की जोड़ी
अभी इस बात की पुष्टि तो नहीं की जा सकती है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नजर आ रहा है कि इस हफ्ते सौंदर्य और गौतम की जोड़ी टूटने वाली है। गौतम घर से बेघर हो जाएंगे।
बता दें कि इस समय पूरे घर को अर्चना ने सिर पर उठा रखा है। साजिद की कप्तानी पर वह बार-बार सवाल खड़े कर रही हैं। इस बीच आने वाले समय में बिग बॉस और भी मजेदार होने वाला है।
