Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स घरवालों से मिलने आएंगे। परिवार वालों को देखकर इमोशनल हो गए घरवाले। इसी के साथ सबको अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिल जाएगा। वहीं, घरवालों के लिए आंखे खोलने वाला होगा, ताकि उन्हें पता चल सके कि घर में कौन है उनका दोस्त। वीकेंड का वार एपिसोड की एक झलक फैंस को देखने को मिली है। साजिद के घर से कौन आने वाला है। इसे लेकर सभी लोग काफी उत्सुक थे। रिपोर्ट के अनुसार, साजिद खान (Sajid Khan) की बहन फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) घर में एंट्री करेंगी। पहले खबरे थे कि फराह बिग बॉस का हिस्सा नहीं होगी। वो साजिद खान की कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से गेम का हिस्सा नहीं होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फराह खान इस समय बिग बॉस के लिए शूट कर रही हैं।
sajid and farah khan (credit pic: social media)
फराह खान ने शो में एंट्री कर ली है और उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। फराह ने प्रियंका चौधरी को घर की दीपिका पादुकोण और शालीन भनोट को शाहरुख खान कहा। उन्होंने शाली भनोट के साथ मजाक करते हुए कहा कि ये तो घर के बाहर आना ही नहीं चाहता है। अर्चना गौतम को तीखी- मिर्ची कहा।
फराह खान की होगी घर में एंट्री
फराह ने सभी सदस्यों को शो खत्म होने के बाद अपने घर पर पार्टी पर बुलाया। घर में शालीन, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, टीना दत्ता की मां आएगी। वहीं घर में अर्चना के छोटे भाई की एंट्री होगी। इसके अलावा निम्रत और सुंबुल तौकीर खान के पिता आएंगे। घरवालों की एंट्री से कंटेस्टेंट्स की गेम काफी बदल जाएगी। घरवालों को मिलेगा रियलिटी चेक। घर में आने से पहले ही निम्रत के पापा ने प्रियंका चौधरी को इनसिक्योर का टैग दे दिया है।
