Bigg Boss 16: टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी पर भड़की फराह खान, एक्ट्रेस की इस हरकत की वजह से शो की होस्ट ने किया वॉक आउट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 01:12 PM IST

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड फिल्म मेकर फराह खान होस्ट करेंगी। वीकेंड पर फराह खान ने टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को फटकार लगाई। इस दौरान टीना दत्ता ने फराह खान से बदतमीजी की। जिसके बाद उन्होंने गुस्से में शो छोड़ दिया और वहां से चली गईं।

Bigg Boss 16: इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड पर सलमान खान (Salman Khan) की जगह फराह खान (Farah Khan) होस्ट करेंगी। फराह खान का वीकेंड पर सलमान खान की तरह तेवर दिखें। शो के होस्ट सलमान खान अपनी वर्ककमिटमेंट की वजह से कुछ समय तक शो से दूर रहेंगे। लेकिन वो फिनाले तक वापस आ जाएंगे। घर में आते ही फराह खान ने टीना दत्ता (Tina Datta) और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई। इतना ही नहीं गुस्से में उन्होंने शो तक छोड़ दिया। कलर्स टीवी की तरफ से वीकेंड का वार प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो वीडियो में फराह खान और बाकी घरवाले दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फराह खान कहती हैं टीना का दांत टूट तो वो इतनी सीरियस की घर से बाहर निकल जाए। वहीं शालीन नाइट मेयर से गुजर रहा था उसका मजाक उड़ाया गया है।

Bigg boss 16-1 (1)

Bigg boss 16 (credit pic: instagram)

इस दौरान टीना और प्रियंका बिहेवियर बहुत बुरा था। टीना सफाई में कहती हैं कि ये बाहर गलत तरीके से दिखाई दे रहा है। फराह कहती हैं कि टीना आप मेरी बात सुनना चाहती हैं या मैं चली जाऊं। फराह कहती हैं ये तुम्हारा ए़टीट्यूड। फराह शो छोड़कर जाते हुए नजर आती हैं।

End of Feed