Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 के कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट रहे हैं, जिन्हे पूरे सीजन मेकर्स का सपोर्ट मिलता रहा है और इसी वजह से आज वह फिनाले वीक (Bigg Boss Finale Week) में भी पहुंच गए हैं। बिग बॉस फैंस का मानना है कि टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) भी कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट में से एक हैं। निमृत बिना कुछ किए फिनाले वीक में पहुंच गई हैं। जिसके साथ ही ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो में निमृत से कहीं ज्यादा योगदान दिया, बावजूद इसके वह बाहर हो गए हैं। बिग बॉस फैंस ने अब मेकर्स की क्लास लगा दी है। फैंस का मानना है कि निमृत को सब कुछ थाली में परोसा हुआ मिल गया है। सीजन की शुरुआत से ही निमृत को अलग ट्रीट किया जा रहा है। उन्हें कई बार सलमान खान और बिग बॉस से राय मिली है, समझाया गया है। फैंस इससे बेहद नाखुश हैं।
Nimrit Kaur Ahluwalia
निमृत की फिनाले वीक में हुई एंट्री
बिग बॉस सीजन 16 अब समाप्त होने वाला है। फिनाले वीक में भी अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। इसके साथ ही निमृत कौर आहलूवालिया को फिनाले वीक में एंट्री मिल गई है। बिग बॉस ने पहले निमृत को बिना कुछ किए टिकट टू फिनाले दे दिया। हालांकि घरवालों को निमृत से यह टिकट छीनने के कई मौके दिए गए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। हालांकि फैंस सवाल उठा रहे हैं कि मेकर्स ने निमृत को ही क्यों टिकट टू फिनाले थमा दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘निमृत ने फिनाले वीक में एंट्री ले ली है, वो भी बिना कुछ किए। सब कुछ थाली में परोसा हुआ मिल गया है।’
Don't be surprised if @BiggBoss brings new task in finale week "Ticket To #BiggBoss16 Trophy"and hands over the t… t.co/1vThDMg3rt
— ANI (@ANI) Jan 31, 2023
12 दिन बाद होगा फिनाले
बिग बॉस 16 के फिनाले में अब बस 12 दिनों का ही समय बाकी रह गया है। 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। फिनाले से पहले अब घर के सदस्यों के बीच बिग बॉस के फिनाले तक पहुंचने और ट्रॉफी हासिल करने की रेस तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के हाथ लगती है।
