Archana Gautam हो रहीं बुरी तरह ट्रोल, Satish Kaushik को श्रद्धांजलि देना पड़ा महंगा!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 09:45 AM IST

Archana Gautam Troll after Emotional post for satish kaushik : अर्चना गौतम इस वीडियो में कह रही हैं, 'जैसा कि आप लोगों को पता है कि आज हमारे लीजेंड डायरेक्टर सतीश कौशिक जी का देहांत हो गया है और यह हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा लॉस है। वह डायरेक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन और एक्टर भी थे।'

Archana Gautam Emotional post for satish kaushik: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनके निधन से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि सतीश कौशिक को फिर से कभी नहीं मिल पाएंगे। निधन से एक दिन पहले अभिनेता को होली मनाते हुए देखा गया था। फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक को लगातार अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, शहनाज से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने भी सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताया है। अब बिग बॉस-16 फेम अर्चना गौतम ने भी सतीश कौशिक के निधन पर रिएक्ट किया है। लेकिन अर्चना अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

archana gautam and satish kaushik

अर्चना गौतम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल होती नजर आ रही हैं। अर्चना इस वीडियो में कह रही हैं, 'जैसा कि आप लोगों को पता है कि आज हमारे लीजेंड डायरेक्टर सतीश कौशिक जी का देहांत हो गया है और यह हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा लॉस है। वह डायरेक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन और एक्टर भी थे, वह हमें इतनी सारी फिल्में देकर गए हैं कि वह हमारी जिंदगी में हमेशा अमर रहेंगे। सतीश कौशिक हमारे दिलों पर राज करते हैं और करते रहेंगे।' हालांकि अब अर्चना को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं उनका कहना है कि वो तो अभी इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं है। साथ ही उन्होंने जो बिग बॉस में किया है उसके बाद तो कोई उनको काम भी नहीं देगा।

End of Feed