Abdu Rozik Detained: दुबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट होने के बाद अब्दु की टीम ने दिया बयान, बताया सिंगर को क्यों लिया गया हिरासत में

Abdu Rozik Arrest: बिग बॉस 16 से अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अब्दु रोजिक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। और इस बार उनकी चर्चा किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि पुलिस की गिरफ़्तारी की वजह से हो रही है। हालांकि अब टीम का जो बयान सामने आया है उसे सुनकर आपके दिल को तसल्ली जरूर मिलेगी।

Abdu Rozik Detained: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक ( Abdu Rozik) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। खबरों की माने तो सिंगर को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उनपर चोरी का इल्जाम है जिसके चलते वह पुलिस हिरासत में लिए गए थे। इस विवाद के बाद अब्दु की टीम का बयान आया है। जिसमें उन्होंने मामले से जुड़ी सारी सच्चाई बताई है। उन्होंने गिरफ़्तारी की बात से साफ इंकार कर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि झूठी खबर फैलाने वालों की हम शिकायत करेंगे। आइए बताते हैं अब्दु की टीम ने क्या कहा

Abdu Rozik Arrest

Pic Credit: Abdu Rozik Instagram

अब्दु रोजिक( Abdu Rozik) की टीम ने एक न्यूज पोर्टल पर बताया कि अब्दु को केवल कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, गिरफ्तार नहीं किया गया था, और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इंडिया टुडे द्वारा साझा किए गए बयान में कहा गया है, सबसे पहले, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें केवल पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दु रोज़िक ने अपना बयान दिया और उन्हें रिहा कर दिया गया। आज वह दुबई में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।

End of Feed