Bigg Boss 16 Highlight : टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Bos 16) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आए दिन घरवालों की गेम बदलती हुई नजर आ रही है। सलमान खान (Salman Khan) के शो में जहां पुरानी दोस्ती टूटती हुई नजर आ रही है तो वहीं, बनते रिश्ते बिगड़ते नजर आए। आज के एपिसोड में जहां एक तरफ प्रियंका और अंकित के बीच इमोशनल बॉन्ड दिखा तो दूसरी तरफ टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ।आइए बिना देर किए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या - क्या हुआ। घर में 2 ग्रुप साफ दिख रहे हैं। शिव अब्दू से कहते हैं कि हमारे टीम में सिर्फ 5 पांच लोग है जिसमें से साजिद अलग हो चुके हैं।
bigg boss 16 (image : instagram)
शालीन एसमी स्टैन से पूछते हैं कि टीना ने तुमसे क्या कहा। एमसी कहते हैं कि टीना ने कहा, शालीन भरोसे के लायक नहीं है। आप उस पर डिपेंड नहीं हो सकते हैं। इस बात- चीत के दौरान सुंबुल भी एमसी की बातों में सहमती जताती है। ये सब जानकर शालीन बेहद दुखी हो जाते हैं। टीना और गौतम सुंबुल का मजाक उड़ाते है। सुंबुल ये सारी बातें शालीन को बताती हैं, जिसे जानकर वो और भड़क जाते हैं। सुंबुल को लेकर शालीन और गौतम का बहुत बड़ा झगड़ा हो जाता है। गौतम बोलते हैं वो मेरी दोस्त है मैंने उसे सबके सामने सब कहा है। वो कोई छोटी बच्ची नहीं है। इस झगड़े के बाद घर में दो ग्रुप बनते हुए नजर आए।
शालीन और टीना के बीच हुआ झगड़ा
बिग बॉस ने घरवालों को राशन टास्क दिया था। टास्क के दौरान जहां स्टैन ने अर्चना का मजाक उड़ाया। वहीं, राशन टास्क के बाद शालीन और टीना दत्ता के बीच हुआ झगड़ा। शालीन कहते हैं मुझे तुमसे लड़ना नहीं है। तुमने मुझे बहुत हर्ट किया है और टीना की कोई बात सुनने को तैयार नहीं होते हैं।
प्रियंका और अंकित का दिखा इमोशनल बॉन्ड
प्रियंका साजिद खान से बहस करते हुए कहती हैं कि आपने उन्हें और अंकित को क्यों अलग किया। साजिद कहते हैं मेरी कोई प्लानिंग नहीं थी। वो कहती हैं भले ही आपने कोई प्लानिंग नहीं की हो लेकिन शिव बहुत प्लान करता है। प्रियंका अंकित से कहती हैं कि मैं तुझे लेकर काफी इमोशनल हो जाती हूं क्योंकि मैं तुझसे प्यार करती हूं, इमोशनली जुड़ी हुई हूं। अंकित प्रियंका को समझाते हुए कहते हैं कि क्या मैं तुझसे जुड़ा हुआ नहीं हूं।
