Bigg Boss 16: बिग बॉस कंटेस्टेंट को लगेगा 'Double Elimination' का झटका, ये दो कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 09:59 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस वीकेंड का वार पर डबल एविक्शन से कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका लगने वाला है। इस हफ्ते मंडली का एक महत्वपूर्ण सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। जिसके बाद देखने वाली बात होगी कि आने वाले हफ्तों में मंडली के कंटेस्टेंट की गेम किस तरह से बदलने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस में इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होगा।
  • सलमान खान दो कंटेस्टेंट का सफर इसी हफ्ते समाप्त कर देंगे।
  • यह वीकेंड का वार मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते कुल 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं, जिसमें निमृत कौर आहलूवालिया, एमसी स्टैन, श्रीजिता डे और सुंबुल तौकीर खान के नाम शामिल हैं। इस बीच बिग बॉस 16 के सीजन में इस बार का एलिमिनेशन काफी तगड़ा होने वाला है। जैसे-जैसे बिग बॉस 16 फिनाले नजदीक आ रहे हैं वैसे ही यह गेम कंटेस्टेंट के लिए काफी मुश्किल होती जाएगी। इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाले हैं। इस डबल एविक्शन से बिग बॉस कंटेस्टेंट को तगड़ा झटका लगने वाला है। बिग बॉस के फैमिली वीक के बाद अब दो कंटेस्टेंट अपनी फैमिली के बीच वापस चले जाएंगे। आइए जानते हैं वह कौन से दो कंटेस्टेंट हैं।

Bigg Boss 16 Double Eviction this week

Bigg Boss 16 Double Eviction this week

श्रीजिता डे होंगी घर से बेघर

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे एलिमिनेट हो जाएंगी। श्रीजिता डे को बिग बॉस के घर में यह दूसरा मौका मिला था, सीजन की शुरुआत में ही वह घर से बेघर हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दोबारा घर में बुलाया गया। हालांकि बिग बॉस के घर में मिला दूसरा मौका भी श्रीजिता डे ने गंवा दिया है। एक्ट्रेस का घर में काफी कम योगदान रहा है। यही वो वजह है कि उन्हें दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं। इसके साथ ही इस वीकेंड का वार पर श्रीजिता डे घर से बेघर हो जाएंगी।

End of Feed