Bigg Boss 16 से निकलते ही शालीन भनोट ने काटा चिकन वाला स्पेशल केक, फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 14, 2023, 01:09 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट से ज्यादा फेमस तो उनका चिकन हो गया है। पूरे सीजन में वह बिग बॉस से लगातार चिकन की मांग करते नजर आए हैं। अब घर से निकलने के बाद भी ये चिकन उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह एक चिकन स्पेशन केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट ने घर से निकलने के बाद काटा चिकन स्पेशन केक।
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक।
  • मशहूर रैपर एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विनर।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का विनर एमसी स्टैन को चुना गया है। जिसके साथ ही अब सीजन भी खत्म हो गया है और घर में मौजूद सारे सदस्य अब घर के बाहर अपने नॉर्मल लाइफ में लौट गए हैं। अब टीवी एक्टर शालीन भनोट का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट को चिकन के लिए भी जाना जाता है। घर में शालीन से ज्यादा फेमस तो उनका चिकन हो गया है। पूरे सीजन में वह बिग बॉस से लगातार चिकन की मांग करते नजर आए हैं। अब घर से निकलने के बाद भी ये चिकन उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह एक चिकन स्पेशन केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। शालीन भनोट का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह एक चिकन स्पेशन केक कट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शालीन का एक बार फिर मजाक उड़ा रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Shalin Bhanot Special Chicken Cake

Shalin Bhanot Special Chicken Cake

शालीन भनोट ने काटा चिकन स्पेशल केक

बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट शुरुआत से ही चिकन की मांग करते दिखे हैं। वह लगातार बिग बॉस से चिकन भेजने के बारे में कहते रहते थे। एक समय पर आकर बिग बॉस फैंस भी शालीन की इस बात से चिढ़ने लगे थे। अब घर से निकलने के बाद भी शालीन भनोट का चिकन-चिकन वाला राग जारी है। बिग बॉस फिनाले के बाद एक फैन ने शालीन भनोट को स्पेशन केक गिफ्ट किया है। जिसमें चिकन, जिम के साइन बने हए हैं। इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'न तो शालीन चिकन का पीछा छोड़ेगा और न ही चिकन शालीन का पीछा छोड़ने वाला है।'

End of Feed