Bigg Boss 16 Contestant Archana Gautam Relationship: अर्चना गौतम बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, दर्शकों को भी उनका व्यक्तित्व पसंद आ रहा है। अब तक अर्चना एक अच्छे एंटरटेनर के तौर पर शो में नजर आई हैं। कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि अभिनेत्री से नेता बनीं अर्चना सिंगल नहीं हैं, बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह मलिक (Ranveer Singh Malik) को डेट कर रही हैं, जो इस समय टेलीविजन शो ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ में नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम
बचपन के दोस्त एक साथ आए थे मुंबई
अर्चना के एक करीबी दोस्त ने ईटाइम्स टीवी को बताया, ‘रणवीर और अर्चना स्कूल के दोस्त हैं और उन्होंने एक साथ अभिनय में करियर बनाने का फैसला किया था। वे एक साथ मुंबई आए और दोनों के परिवारों के बीच भी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। हालांकि अभी तक अर्चना और रणवीर अपने रिलेशन को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं।’
रणवीर नहीं चाहते कि अर्चना बिग बॉस में ये करें
अभिनेत्री के करीबी दोस्त ने बताया कि अर्चना अपने मजाकिया अंदाज से ही लोगों को मनोरंजन करती रहेंगी। हालांकि वह कभी किसी कंटेस्टेंट के साथ प्यार करती नजर नहीं आएगीं। क्योंकि रणवीर इसके खिलाफ थे। ‘मैं ज्यादा नहीं जानता लेकिन मुझे यकीन है कि वह कभी भी कंटेस्टेंट को प्यार करेंगी। क्योंकि वह जानती है कि रणवीर इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। रणवीर ने भी उन्हें वादा किया है कि उनके वापस आने तक वह कोई पार्टी नहीं करेंगे।
इन टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं रणवीर
रणवीर सिंह मलिक ये है मोहब्बतें, कवच और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं। वही अगर अर्चना की बात करें तो वह एक पॉलिटिशियन होने के साथ ही अभिनेत्री और मॉडल भी हैं।
