Bigg Boss 16 : पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स को लगा बड़ा झटका, बिग बॉस ने तोड़ी 15 साल पुरानी परंपरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:58 AM IST

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है। शो में 14 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। शो का प्रीमियर काफी धमाकेदार रहा। कलर्स टीवी ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस ने 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है
  • पहले ही दिन बिग बॉस ने कंंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलना शुरू कर दिया है
  • बिग बॉस ने पहले दिन अपनी 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है

Bigg Boss 16 : टीवी के सबसे पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स ने घर में प्रवेश कर लिया है। शो में टीवी के जाने माने चेहरे नजर आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस में सर्कस थीम है। बिग बॉस को लेकर दर्शकों काफी एक्साइटेड हैं। इस सीजन में 14 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। सलमामन खान ने सभी कंटेस्टेंट का वेलकम किया। इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ खुद बिग बॉस भी मैदान में उतरेंगे। इसकी पहली झलक मेकर्स ने शेयर कर दी है।

bigg boss 16 (1)

bigg boss 16 ( credit pic: instagram)

कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट वेकअप सॉन्ग के साथ उठते हैं। इसी के साथ बिग बॉस ने पहले ही दिन से गेम खेलना शुरू कर दिया। बिग बॉस ने 15 साल से चल रही परंपरा को तोड़ दिया है। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि ये इस सीजन का आखिरी वेक अप सॉन्ग था। अब 5 मिनट के अंदर आप सभी बिग बॉस एंथम गाएंगे। इसके बाद बिग बॉस घरवालों को एंथम सॉन्ग लिखकर देते हैं, जिसे घरवाले गाते हैं।

End of Feed