Arti Singh calls Shalin Bhanot compulsive liar: बिग बॉस 16 में दर्शकों ने बीते दिनों देखा कि शालीन भनोट के पास टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर में से किसी एक को इविक्शन से बचाने का मौका था, जिसके बदले उन्हें अपनी 25 लाख रुपये की कमाई छोड़नी पड़ती, जो उन्होंने शो में रहते हुए कमाई। शालीन ने आखिरी समय पर बजर नहीं बजाया, जिसके बाद सलमान खान (Salman Khan) ने टीना दत्ता (Tina Dutta) को घर से बाहर आने का न्योता दे डाला। टीना के घर से बाहर जाने के बाद शालीन भनोट ने श्रीजिता डे और अर्चना गौतम से कहा कि उन्हें टीना कभी भी पसंद नहीं थीं। वो हमेशा से जानते थे कि टीना घर से बाहर चली जाएगी। शालीन को इस वक्त यह नहीं पता था कि मेकर्स ने उनके साथ गेम खेला है। टीना दत्ता थोड़े समय के बाद घर में वापस आ गईं और शालीन भनोट के होश उड़ गए।
आरती ने शालीन को कहा झूठा
बिग बॉस में हिस्सा ले चुके कई प्रतियोगी ये सीजन बहुत ध्यान से देख रहे हैं। आरती सिंह भी इनमें से एक हैं। आरती सिंह ने ईटाइम्स से बात करते हुए शालीन भनोट को झूठा बताया है। आरती सिंह ने कहा है, ‘टीना मेरी अच्छी दोस्त है। हमने साथ में काम भी किया है और पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। मुझे लगता है कि टीना शालीन की बातों पर भरोसा करती है, जो कि उसकी गलती है। घर में रहने वाले लोगों को पता नहीं चलता है कि क्या चल रहा है लेकिन टीना भावनाओं को ज्यादा तवज्जो देकर गलती कर रही है। वो बाकी सारी चीजों को नजरअंदाज कर रही है।’
आरती (Arti Singh) ने उम्मीद जताई है कि ये सब जल्द ही ठीक हो जाएगा। आरती के अनुसार, ‘मुझे लगता है कि टीना को रिएलिटी चेक मिल गया है कि शालीन कितना बड़ा झूठा है। टीना को शालीन के मासूम चेहरे पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मुझे हमेशा से ही शालीन झूठा लगा है और मैं शो में ये देख भी पा रही हूं।’
