Bigg Boss 16: अर्चना ने किया साजिद की नाक में दम, परेशान होकर बोले- 'या तो इसे रख लो या मुझे'!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 11:40 PM IST

Bigg Boss 16 Latest Episode Updates: बिग बॉस 16 के घर में आज अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच जो घमासान हुआ उसने सभी की नाक में दम कर दिया। वहीं दूसरी ओर अब पूरा घर अर्चना के खिलाफ नजर आ रहा है। घरवालो के बीच बहसबाजी इतना बढ़ गई की साजिद की तबीयत भी बिगड़ गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच हुआ घमासान।
  • राशन के टास्क में अर्चना ने साजिद पर भेदभाव का आरोप लगाया।
  • बहसबाजी के बाद साजिद के लिए डॉक्टर भी बुलाना पड़ा।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस समय राजा साजिद खान (Sajid Khan) का राज चल रहा है। खाने से लेकर हर किसी चीज के लिए घर के सदस्य राजा की मौहलत पर ही रह रहे हैं। आज बिग बॉस के एपिसोड में बिग बॉस (Bigg Boss Episode 16 November) ने राशन देने का अधिकार भी साजिद को ही दिया। हालांकि राशन के लिए घर वालों को थोड़ी मेहनत और तेजी भी दिखानी थी। इस बीच अर्चना और साजिद की बहस ने घर पर हंगामा खड़ा कर दिया। आज के पूरे एपिसोड में अर्चना इस बात से परेशान नजर आईं कि साजिद उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। अर्चना का मानना है कि साजिद बात-बात पर केवल अपने ग्रुप के लोगों का ही समर्थन करते हैं

Bigg Boss 16 Sajid khan and Archana gautam fight

Bigg Boss 16 Sajid khan and Archana gautam fight

अर्चना ने साजिद की नाम में किया दम

आज 16 नवंबर को पूरा एपिसोड अर्चना बनाम साजिद खान ही रहा है। अर्चना बात-बात पर साजिद के फैसलों पर सवाल उठाती नजर आ रही थीं। जिससे परेशान होकर साजिद चिड़ गए और बुरी तरह चिल्लाने लग गए। दरअसल शुरुआत काम के बंटवारे से हुई जब साजिद ने अर्चना को रसोईघर से हटा साफ-सफाई का काम दे दिया, जो अर्चना को बिलकुल पसंद नहीं आया। फिर अर्चना और साजिद की बहस होने लगी जिसमें घर के बाकी सदस्य भी शामिल हो गए और एक साथ मिलकर अर्चना पर चिल्लाने लग गए।

End of Feed