Bigg Boss 16: सलमान खान की डांट से थर-थर कांपने लगीं अर्चना गौतम, विकास मानकतला से मांगी माफी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 08:43 AM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो बिग बॉस में अब वीकेंड का वार (Bigg Boss Weekend Ka Vaar) नजदीक आ रहा है, जिसके साथ ही अर्चना गौतम ने भी रंग बदलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने इस हफ्ते कंटेस्टेंट के बारे में काफी कुछ बोला है जिसके बाद अब सलमान वीकेंड का वार पर उनकी क्लास लगाने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम ने विकास मानकतला पर किया भद्दा कमेंट।
  • सलमान खान की डांट से डरने लगी हैं अर्चना गौतम।
  • डांट से बचने के लिए विकास से माफी मांगने लगीं अर्चना।

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने इस हफ्ते अपनी बातों और झगड़ों से सभी का खून खौला दिया है। उन्होंने लड़ाई-झगड़े में ऐसी-ऐसी बातें कहीं है जिनको सुनकर ही घरवालों के साथ ही बिग बॉस फैंस भी आग बबूला हो गए हैं। बिग बॉस के घर में यह पूरा हफ्ते अर्चना (Archana Gautam और विकास मानकतला (Vikas Manaktala) की लड़ाई के बारे में ही रहा है। ऐसे में विकास के बारे में अर्चना ने कुछ ऐसी बातें कहीं है, जिसके बाद अब खुद अर्चना ही अपनी गलती मान रही हैं। विकास ने अर्चना को अपनी पर्सनल बातें शेयर करते हुए कहा कि उनकी वाइफ ने पेट में ही बच्चा खो दिया था। फिर जब अर्चना और विकास की लड़ाई हुई तो इस मुद्दे पर बात करते हुए अर्चना ने कहा, 'तू कभी बात नहीं बन सकता।'

Bigg Boss 16: Salman Khan and Archana Gautam

Bigg Boss 16: Salman Khan and Archana Gautam

विकास की भावनाओं का उड़ाया मजाक

अर्चना गौतम ने विकास मानकतला से बहस बाजी करते हुए उनकी पर्सनल लाइफ के साथ ही उनकी भावनाओं का भी मजाक उड़ाया है। एक कपल के लिए अपना बच्चा खो देना काफी इमोशनल बात होती है, हालांकि लड़ाई के दौरान अर्चना का विकास पर किया गया ऐसा कमेंट अब उनपर भारी पड़ने वाला है। बिग बॉस फैंस अब अर्चना के इस कमेंट के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में अर्चना काफी डरी-डरी नजर आ रही थीं।

End of Feed