Bigg Boss 16: अर्चना ने टीना दत्ता को बताया शालीन भनोट की गर्लफ्रेंड, इस झगड़े के बाद घर में मचा नया बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 08:43 PM IST

Bigg boss 16: घर में अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बीच बहुत बड़ा झगड़ा। घर में किचन की सफाई को लेकर बवाल मच गया। इससे पहले भी किचन डियूटी और राशन को लेकर घर में झगड़े होते रहे हैं। क्या इस झगड़े के बाद घर में मचेगा बड़ा बवाल।

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में है। घर में एक तरफ जहां टीना और शालीन के बीच प्यार दिखाई दे रहा है तो दूसरी तरफ अर्चना गौतम (Archana Gautam) की घर में किसी ने किसी से लड़ाई होती रहती हैं। घर में एक बार फिर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और अर्चना गौतम के बीच भयंकर लड़ाई हुईं। झगड़े के दौरान दोनों एक- दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए नजर आते हैं। कलर्स टीवी की तरफ प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, अर्चना और शालीन ने घर में टेस्ट किया एक- दूसरे का पेशेंस। प्रोमो में अर्चना निम्रत से कहती है कि मैंने कई बार शालीन से कह दिया है कि वो गिरी हुई चाय को साफ कर लें। लेकिन वो नहीं आ रहा है। बाद में शालीन किचन के सलेब की साफ करने आते हैं और इस समय भी दोनों का झगड़ा हो जाता है।

bigg boss 16 (28)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

अर्चना शालीन से कहती हैं कि तू मेरे पैर के बराबर है। इतना ही नहीं वो शालीन को टीना के नाम से चिढ़ा भी आती है, साथ ही कहती हैं कि तेरी गर्लफ्रेंड बिल्कुल भी साफ सफाई नहीं रखती हैं। बेड पर उसके कपड़े हमेशा पड़े रहते हैं।

End of Feed