Tunisha Sharma Suicide: बॉलीवुड फिल्मों और टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। तुनिषा ने 24 दिसंबर को अपने ही मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद अब बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अपना बयान जारी किया है। अंकित ने तुनिषा की मौत को बेहद हैरान कर देने वाला बताया है। इसके साथ ही अंकित ने अपनी जिंदगी से जुड़ा भी एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि एक समय पर वह भी डिप्रैशन में थे और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करना चाहिए लेकिन वह किसी तरह से उस फेज से भी बाहर निकले। आइए जानते हैं अंकित गुप्ता ने तुनिषा शर्मा मामले में क्या कुछ कहा है?
Ankit Gupta on Tunisha Sharma
अंकित गुप्ता भी डिप्रैशन में थे
अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा, 'ऐसा कोई जो सिर्फ 20 साल का ही है और अचानक अपनी जिंदगी खत्म कर देता है। यह सुनकर काफी हैरानी हो रही है। सभी की जिंदगी में एक ऐसा फेज आता है लेकिन मैं भी डिप्रेशन में था। यह एक ऐसा समय होता है जब हमें किसी की जरूरत होती हैं ताकी हम अपनी भावनाओं को बता सकें। आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले हमें अपने माता-पिता के बारे में सोचना चाहिए।'
Bigg boss 16 fame #AnkitGupta𓃵Spoken about #Tunisha_Sharma 📷🎤 @viralbhayani77 t.co/WxtZy1j1EE
— ANI (@ANI) Dec 26, 2022
आज होगा अंतिम संस्कार
तुनिषा शर्मा आज दोपहर 3 बजे पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही हैं। तुनिषा की मां समेत बाकी परिवार वाले शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। शीजान खान, तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशन में थे लेकिन आत्महत्या से लगभग 1 महीने पहले ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। शीजान खान ने बताया की धर्म और उम्र की वजह से दोनों अलग हुए थे।
